130
IPL: खेल में इंजरी होना स्वाभाविक हैं. लेकिन कई बार इंजरी ऐसी होती है कि प्लेयर्स को इससे काफी समय तक तकलीफ होती है. इंडियन प्रीमियर लीग 2018 (IPL 2018) में 17 अप्रैल का दिन एक ऐसी घटना के लिए याद किया जाता है, जिसने मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी और दर्शक को हैरान कर दिया था. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में एक सामान्य सा फील्डिंग प्रयास अचानक खतरनाक बन गया था.
आरसीबी की पारी के दौरान गेंद बल्ले से लगकर बाउंड्री की तरफ जा रही थी. उस तरफ फील्डर हार्दिक पांड्या था, गेंद को उठाकर हार्दिक पंड्या ने तेज़ी से विकेटकीपर की ओर थ्रो किया, लेकिन गेंद पिच पर पड़कर अचानक ऊंची उछल गई और सीधे ईशान किशन की आंख के पास जाकर लगी. इसके बाद ईशान सीधने जमीन पड़े और वह अपनी आंख के पास पकड़कर चोट से तड़पते दिखे. मैदान पर कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा और मेडिकल टीम तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंची.
उनकी आंख के आसपास सूजन साफ दिखाई दे रही थी, जिससे स्थिति गंभीर लग रही थी. उनके आंखों के पास थोड़ा काला भी पड़ गया था. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई. यह पूरी घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा थी. मैच के बाद टीम प्रबंधन ने जानकारी दी कि चोट गंभीर नहीं है और ईशान जल्द ठीक हो जाएंगे. इस घटना के बाद हार्दिक पंड्या ने भी दुख जताया और अपने साथी खिलाड़ी से माफी मांगी.
2018 का सबसे चौंकाने वाला मोमेंट
क्रिकेट जैसे खेल में इस तरह की घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं, लेकिन यह हादसा यह याद दिलाता है कि मैदान पर एक छोटी सी गलती या किस्मत का मोड़ भी बड़ा खतरा बन सकता है. आईपीएल 2018 का यह पल आज भी फैंस के लिए एक यादगार और चौंकाने वाला मोमेंट बना हुआ है.