Live TV
Search
Home > क्रिकेट > टीम इंडिया में कौन हैं सबसे कंजूस? जो खर्च करने में पीछे हट जाता था, 100 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ

टीम इंडिया में कौन हैं सबसे कंजूस? जो खर्च करने में पीछे हट जाता था, 100 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ

क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया का सबसे 'कंजूस' खिलाड़ी कौन हैं? इसका जवाब सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगें. इसका खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि टीम इंडिया के पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन ने किया था.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 5, 2026 16:43:31 IST

Mobile Ads 1x1

क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया का सबसे ‘कंजूस’ खिलाड़ी कौन हैं? इसका जवाब सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगें. इसका खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि टीम इंडिया के पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन ने किया था. अपने करियर के दौरान धवन जितने शानदार बल्लेबाज रहे, उतने ही दिलचस्प किस्सों के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसा ही एक किस्सा उस समय सामने आया. जब वह युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के साथ कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे.

शो के होस्ट कपिल शर्मा ने माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखने के लिए दोनों खिलाड़ियों से कई दिलचस्प सवाल किए. बातचीत के दौरान अचानक उन्होंने पूछ लिया कि टीम इंडिया का सबसे कंजूस खिलाड़ी कौन है. इस सवाल पर पहले तो धवन मुस्कुराए, लेकिन फिर उन्होंने बिना ज्यादा देर लगाए रवींद्र जडेजा का नाम ले दिया. धवन ने हंसते हुए बताया कि रणजी ट्रॉफी के मैचों के दौरान जब होटल का बिल भरने की बारी आती थी, तो जडेजा अक्सर वहां से खिसक लेते थे.

यही नहीं, जब उनसे टीम के सबसे ज्यादा सोने वाले खिलाड़ी के बारे में पूछा गया, तो धवन ने तुरंत रोहित शर्मा का नाम लिया. उनका कहना था कि रोहित को मौका मिलते ही नींद आ जाती है. चाहे जगह कोई भी हो. इस पर कपिल ने भी मजाक करते हुए बताया कि विराट कोहली भी पहले इसी सवाल के जवाब में रोहित का ही नाम ले चुके हैं. आज भले ही धवन क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनके ऐसे किस्से अब भी फैंस के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं और टीम इंडिया के खिलाड़ियों की दोस्ती की झलक दिखाते हैं.

जडेजा की नेटवर्थ 100 करोड़ से ज्यादा

भले ही धवन ने कुछ साल पहले इस बात को बताया था. लेकिन समय के साथ इंसान भी बदल जाता है. जडेजा अब 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं. ऐसे में उम्मीद है कि वह अब टीम इंडिया के कंजूस क्रिकेटर में नहीं रहे होंगे. बता दें कि रवींद्र जडेजा टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. विश्व कप 2024 जीतने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कहा. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट और वनडे में अभी भी खेल रहे हैं. आईपीएल में रवींद्र जडेजा फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. 

MORE NEWS