Who is Mukul Choudhary: राजस्थान के युवा बल्लेबाज विकेटकीपर मुकुल चौधरी आईपीएल में एक नई सनसनी बनकर उभरे हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली. इसके दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से जीत हासिल की.
कौन हैं LSG के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी?
Who is Mukul Choudhary: IPL 2026 में गुरुवार को बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया. एक समय पर यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के पक्ष में चला गया था, लेकिन फिर 21 साल के युवा स्टार बल्लेबाज मुकुल चौधरी लखनऊ की टीम लिए संकटमोचक बनकर आए. मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स के मुंह से जीत छीन ली. मुकुल ने अपनी पारी के दौरान 7 छक्के और 2 चौके लगाए. इस शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ मुकुल चौधरी की चर्चा हो रही है. ऐसे में फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर 21 साल के युवा स्टार खिलाड़ी मुकुल चौधरी कौन हैं? आईपीएल में उनका प्राइस क्या है? जानिए मुकुल चौधरी के संघर्ष की कहानी…
मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता को 3 विकेट से हरा दिया. मैच खत्म होने के बाद मुकुल चौधरी काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने अपने और परिवार के संघर्ष की कहानी सुनाई. मुकुल चौधरी ने बताया कि उनकी क्रिकेट की यात्रा तब ही शुरू हो गई थी, जब उनके पिता की शादी हुई थी. पिता का सपना था कि उनका बेटा बड़ा होकर देश के लिए क्रिकेट खेले. ऐसे में पिता ने बचपन में मुकुल चौधरी के हाथ में बल्ला थमा दिया. अब मुकुल चौधरी आईपीएल में नए सुपरस्टार बनकर उभरे हैं, जिनके अंदर भारत से महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की झलक नजर आ रही है.
21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी राजस्थान के झुंझुनूं जिले से आते हैं. मुकुल चौधरी के पिता दिलीप चौधरी होटल बिजनेस से जुड़े हैं. दिलीप चौधरी का सपना था कि उनका बेटा बड़ा होकर क्रिकेट बने, लेकिन झुंझुनूं में क्रिकेट ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं थी. ऐसे में दिलीप चौधरी अपने बेटे को लेकर साल 2015 में सीकर आ गए. उन्होंने किराए का कमरा लिया और मुकुल का क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन करवाया. मुकुल चौधरी अपनी क्रिकेट की प्रैक्टिस की वजह से स्कूल कम जा पाते थे. मुकुल चौधरी ने अपने पिता और परिवार का सपना पूरा करने के लिए जी-जान लगाकर मेहनत की.
राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मुकुल चौधरी आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं. वह राजस्थान की अंडर-17 टीम की कप्तानी कर चुके हैं. इसके बाद साल 2023 में अंडर-19 लेवल पर खेला और रणजी टीम में अपनी जगह बनाई. फिर साल 2024 में मुकुल चौधरी ने अंडर-23 टीम में जगह बनाई और कप्तान बने. इसके बाद उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुना गया.
IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मुकुल चौधरी को अपने स्क्वाड में जोड़ा. उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था, लेकिन कई टीमों ने उन पर बोली लगाई. ऐसे में उनका प्राइस 2.60 करोड़ रुपये पहुंच गया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने…
Nepal Viral Video: भारत से हजारों लोग विदेश तक यात्रा करने जाता हैं. वहीं वहां…
108 देशों में 10 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य, JITO सूरत द्वारा इंडोर स्टेडियम…
Viral Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ…
Meaning Of Raaka Movie: अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी शानदार फिल्म लेकर आ रहे…
HSLC Result 2026 Assam Topper List: असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट…