<
Categories: क्राइम

Ashok Kharat Case: अशोक खरात का सबसे बड़ा ‘पाप’ इसने तो ‘बेटी’ तक को नहीं छोड़ा; मचा हड़कंप

Ashok Kharat Case:

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के नासिक और अहिल्यानगर जिलों में महिलाओं को तरह-तरह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अशोक खरात उर्फ कप्ताना बाबा को लेकर गठित विशेष जांच दल (SIT) लगातार नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है. SIT के अधिकारियों की मानें तो दुष्कर्म और ठगी की शिकार कई महिलाएं अब शिकायत लेकर पहुंची है. वह लंबे समय तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें समाज में बदनामी का डर था. SIT के पास आए डिजिटल सबूतों पर भी कार्रवाई की गई है.

साइबर जांच में भी बड़े कदम उठाए गए हैं. मिली मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब 5000 आपत्तिजनक लिंक डिलीट किए गए हैं. इसके अलावा 451 सोशल मीडिया अकाउंट स्थायी रूप से बंद किए गए हैं. इस बीच कथित तौर पर अंधविश्वास फैलाकर महिलाओं का शोषण करने वाले आरोपी अशोक खरात को लेकर  एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने सवाल उठा दिए हैं कि कहीं यह किसी मनोरोग से तो पीड़ित नहीं है. 

SIT के अधिकारियों के मुताबिक, अशोक खरात के खिलाफ अब तक 12 मामले दर्ज हो चुके हैं. इनमें से 8 तो झांसा देकर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के हैं. इसके अलावा 58 अश्लील वीडियो भी बरामद हुए हैं. अशोक खरात ने तो इमली के बीज और पत्थर देकर ‘दैवी उपाय’ बताकर पैसे भी वसूले थे. इसके अलावा खुद को ‘दैवी शक्तियों वाला’ बताकर अंधविश्वास फैलाता था और फिर डराकर महिलाओं का शोषण करता था. अंदाजा लगाया जा रहा है कि अशोक खरात ने 150 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है. 

हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अब अशोक खरात की दुष्कर्म की शिकार एक और युवती सामने आई है. उसका कहना है कि वर्ष 2019 में उसने शादी नहीं होने के चलते अशोक खरात से मुलाकात की थी. कथित बाबा ने युवती से कहा कि उसकी शादी अच्छी जगह हो जाएगी, लेकिन इससे पहले उसने पुखराज दिया और उसने खंडोबा मंदिर लेकर जाने की सलाह दी थी. साथ ही कहा था कि वहां मंदिर में जाकर 11 नारियल चढ़ाना और इसके बाद पत्थर गले में लॉकेट में पहन लेना. इसके बाद शादी हो जाएगी. 

बाबा से लेने गई आशीर्वाद तो…

इसके बाद वर्ष 2022 में युवती की सगाई हो गई. वह अपने मंगेतर के साथ अशोक खरात से आशीर्वाद लेने गई. इस पर अशोक खरात ने शादी से ठीक पहले युवती से कहा कि एक खास पूजा करनी है. वह झांसे में आ गई. अशोक खरात ने शादी से पहले ईशान्येश्वर महादेव मंदिर में सिद्धपूजा कराने की शर्त रखी. पूजा के बारे में बताने के लिए अशोक खरात ने युवती को अपने ऑफिस बुलाया.

यही पर ऑफिस में उसने युवती से दुष्कर्म किया. वह किसी ना किसी बहाने ऑफिस बुलाता और दुष्कर्म करता. यह सिलसिला 3 तक चला और अशोक खरात ने उससे कई बार दुष्कर्म किया.  आखिर में युवती का कहना है कि पहली बार मिली तो बहुत भोलेपन से कहा था कि ‘बेटी हो, कन्यादान करूंगा. इसके बाद लगातार 3 साल तक कई बार दुष्कर्म किया.

पति की हो जाएगी मौत, हो जाएगी बदनाम

युवती की शादी हो गई तो भी बाबा ने उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया. युवती ने बताया कि शादी के बाद ‘बाबा’ ने फोन करके बुलाया और कहा कि अनुष्ठान करना होगा वरना पति की मौत हो जाएगी. शादी के बाद कई बार अनुष्ठान और पति की मौत का भय दिखाकर अपने ऑफिस बुलाया और दुष्कर्म किया. आखिरकार तंग आकर युवती ने शादी के करीब 3 साल बाद अशोक खरात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. 

नशीला पदार्थ देकर करता था दुष्कर्म

युवती का कहना है कि शादी के बाद भी उसे अशोक “धार्मिक अनुष्ठानों” के बहाने बुलाता  था.बातचीत में वह पति की मौत और सार्वजनिक बदनामी की धमकी देता था. वह दुष्कर्म करने से पहले ऐसा पदार्थ खिलाता था, जिससे महिलाएं बेहोश हो जाती थीं. पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत की धमकी दी गई थी, इसके बाद दफ्तर  बुलाकर दुष्कर्म करता था. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST