Who Is Priyansh Arya: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है. लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ प्रियांश आर्य ने 37 गेंद पर 93 रनों की आतिशी पारी खेली. जानें कौन हैं प्रियांश आर्य...
PBKS के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य कौन हैं?
Who Is Priyansh Arya: रविवार को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बल्लेबाजों ने चौके-छक्के की बारिश कर दी. पंजाब किंग्स की ओर से सलामी युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. प्रियांश ने सिर्फ 37 गेंदों पर 93 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 छक्के और 4 चौके लगाए. इसके दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 200 रन ही बना पाई. इससे पंजाब ने 54 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.
इस मैच के बाद पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य को लेकर खूब चर्चा हो रही है. प्रियांश आर्य ने दिल्ली की गलियों से निकलकर आईपीएल के बड़े मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है. 24 साल के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. हालांकि प्रियांश आर्य 7 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने सभी का दिल जीत लिया.
दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) का जन्म 18 सितंबर 2001 को हुआ था. वह बाएं हाथ से आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. साथ ही दाएं हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं. प्रियांश आर्य आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं. प्रियांश आर्य ने पिछले साल पंजाब किंग्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उसके बाद से ही प्रियांश आर्य आईपीएल में लगातार पंजाब के लिए रन बनाते आ रहे हैं.
प्रियांश आर्य पहली बार साल 2024 में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे. उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 में यह कारनामा किया था. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की ओर से खेलते हुए प्रियांश आर्य ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार छह छक्के जड़ दिए थे, जिसकी वजह से आईपीएल टीमों की नजर उन पर पड़ी. नतीजा यह रहा है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य पर भरोसा जताते हुए 3.8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया.
युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने आईपीएल में अभी तक कुल 22 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 28.24 की औसत और 196 के स्ट्राइक रेट से 686 रन आए हैं. इनमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं.
FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…