Live TV
Search
Home > क्रिकेट > कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने पंजाब के बल्लेबाज राहुल कुमार को लेकर कहा है कि यह खिलाड़ी आगे चलकर बड़ा नाम कमा सकता है. युवराज सिंह को राहुल में वैभव सूर्यवंशी वाले गुण नजर आ रहे हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-04-04 15:56:52

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में नई प्रतिभाओं की तलाश हमेशा जारी रहती है. पिछले कुछ सालों में बीसीसीआई ने कई क्रिकेटरों को टीम इंडिया में मौके दिए हैं. इसी बीच पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने पंजाब के बल्लेबाज राहुल कुमार को लेकर कहा है कि यह खिलाड़ी आगे चलकर बड़ा नाम कमा सकता है. युवराज सिंह को राहुल में वैभव सूर्यवंशी वाले गुण नजर आ रहे हैं.
युवराज ने राहुल की तुलना उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से की है. उनके मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों के खेलने का अंदाज और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता काफी हद तक मिलती-जुलती है. खास बात यह है कि राहुल में मैच को अपने दम पर बदलने की काबिलियत दिखाई देती है. एक इंटरव्यू में, युवराज सिंह ने बताया कि वह अगले साल राहुल को बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार करने पर फोकस करने का प्लान बना रहे हैं. “मैं अब उस पर फोकस करने जा रहा हूं. गोल उसे अगले साल के अंदर बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार करना है. मेरा मानना ​​है कि वह वैभव सूर्यवंशी जैसा है.”
 
इंडिया अंडर 19 में खेल चुके

राहुल कुमार 18 साल के बाएं हाथ के बैट्समैन हैं जो ऑफ-स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. वह मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं और पंजाब टीम और इंडिया अंडर-19 टीम दोनों को रिप्रेजेंट कर चुके हैं. नवंबर 2025 में, वह अफगानिस्तान और इंडिया ए अंडर-19 के खिलाफ ट्राई-सीरीज़ में इंडिया B टीम के लिए खेले. हालांकि, उस खास टूर्नामेंट में उनका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा नहीं रहा.  जुलाई 2025 में राहुल कुमार इंडिया अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड गए. पहले टेस्ट मैच में छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए उन्होंने 81 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाकर शानदार 85 रन बनाए. हालांकि, दूसरी इनिंग में वे सिर्फ़ 11 रन ही बना पाए.

मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं केएल राहुल

अगर राहुल के खेल की बात करें, तो वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मिडिल ऑर्डर में टीम को संभालने का काम करते हैं. जरूरत पड़ने पर वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त विकल्प मिलता है. अंडर-19 क्रिकेट में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. खासकर विदेशी दौरों पर जहां उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी रन बनाए.

MORE NEWS