इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई युवा खिलाड़ियों पर लगभग हर फैंस की नजरें हैं. किस खिलाड़ी की किस्मत आईपीएल के जरिए कब पलट जाए ये किसी को नहीं पता. एक नाम जो लगातार चर्चा में बना हुआ है, वह है रोबिन मिंज, झारखंड से आने वाले इस युवा खिलाड़ी को रांची का क्रिस गेल कहा जाता है. अब सवाल भहै कि इतनी चर्चा के बावजूद मुंबई इंडियंस उन्हें प्लेइंग XI में क्यों मौका नहीं दे रही. बता दें कि रोबिन मिंज झारखंड के एक आदिवासी जगह से आते हैं.
रोबिन एक मिंज लेफ्ट-हैंड विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनका खेलने का स्टाइल क्रिस गेल जैसा माना जाता है. इसके लिए उन्हें रांची का क्रिस गेल का नाम मिला. रोबिन में लंबे-लंबे छक्के और तेज रन बनाने की क्षमता है. साधारण परिवार से आने वाले रोबिन मिंजने मेहनत के दम पर IPL तक का सफर तय किया. रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पिता एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी किया करते थे.
मुंबई क्यों नहीं खिला रही
पिछले सीजन में एक एक्सीडेंट के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में शामिल किया, लेकिन अभी तक उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा है. मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम में पहले से कई अनुभवी और स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना आसान नहीं होता. इसके अलावा, मिंज अभी इंटरनेशनल और IPL स्तर पर नए हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में खिलाने से बच रहा है.
कब मिलेगा मौका?
फिटनेस और फॉर्म भी एक अहम फैक्टर है. एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले मिंजको अभी पूरी तरह लय में आने के लिए समय दिया जा रहा है. टीम उन्हें एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के रूप में देख रही है. कुल मिलाकर रोबिन मिंजमें टैलेंट की कमी नहीं है. अगर उन्हें मौका मिलता है, तो रांची का क्रिस गेल IPL में बड़ा धमाका कर सकते हैं.