Live TV
Search
Home > क्रिकेट > KKR vs SRH में से कौन है महंगी टीम? किसकी ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा, स्पॉन्सरशिप में किसका दबदबा

KKR vs SRH में से कौन है महंगी टीम? किसकी ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा, स्पॉन्सरशिप में किसका दबदबा

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दो ऐसी टीमें हैं, जिनकी पहचान सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रांड वैल्यू और स्पॉन्सरशिप में भी इनका बड़ा नाम है. लेकिन अगर सवाल उठे कि दोनों में से ज्यादा 'महंगी टीम कौन है, तो कई लोग इसमें कंफ्यूज कर जाते हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-04-02 14:07:47

Mobile Ads 1x1
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दो ऐसी टीमें हैं, जिनकी पहचान सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रांड वैल्यू और स्पॉन्सरशिप में भी इनका बड़ा नाम है. लेकिन अगर सवाल उठे कि हैदराबाद और कोलकाता में से  ज्यादा ‘महंगी टीम कौन है, तो कई लोग इसमें कंफ्यूज कर जाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि आंकड़े साफ तौर पर KKR के ही पक्ष में जाते हैं.
 
केकेआर की ब्रांड वैल्यू लगातार टॉप फ्रेंचाइजियों में गिनी जाती है. इसकी सबसे बड़ी वजह है टीम की ग्लोबल अपील और मालिक शाहरुख खान का जुड़ाव. शाहरुख खान की स्टार पावर ने KKR को सिर्फ क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि एक एंटरटेनमेंट ब्रांड बना दिया है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार KKR की ब्रांड वैल्यू SRH के मुकाबले काफी ज्यादा आंकी जाती है, जो इसे आईपीएल की सबसे महंगी टीमों में शामिल करती है. केकेआर आईपीएल में 3 बार की चैंपियन है. रिपोर्ट्स के अनुसार केकेआर की ब्रांड वैल्यू 1800–2000 करोड़ के बीच है.
 
कितनी है हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू?

दूसरी तरफ SRH भी कम नहीं है. सनराइजर्स हैदाराबाद की पहचान एक मजबूत और स्थिर टीम के रूप में रही है. इसकी ब्रांड वैल्यू KKR से थोड़ी कम जरूर है, लेकिन टीम ने अपने प्रदर्शन और साउथ इंडिया में मजबूत फैनबेस के दम पर एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि, ग्लोबल मार्केटिंग और पॉपुलैरिटी के मामले में SRH, KKR से पीछे नजर आती है. हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू 1200-1300 करोड़ के बीच है.
 
स्पॉन्सरशिप में कौन आगे?

स्पॉन्सरशिप की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स यहां भी आगे दिखाई देती है. बड़े-बड़े ब्रांड्स KKR के साथ जुड़ना पसंद करते हैं, क्योंकि टीम का रीच और फैन एंगेजमेंट काफी ज्यादा है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर KKR की मौजूदगी और फैन फॉलोइंग इसे स्पॉन्सर्स के लिए ज्यादा आकर्षक बनाती है. SRH के पास भी कई बड़े स्पॉन्सर्स हैं, लेकिन उनकी संख्या और वैल्यू KKR जितनी नहीं मानी जाती. SRH का फोकस ज्यादा क्रिकेट परफॉर्मेंस पर रहा है, जबकि KKR ने मार्केटिंग और ब्रांडिंग में भी बड़ा निवेश किया है.

Tags:

MORE NEWS