<
Categories: क्रिकेट

Sahil Parakh: कौन हैं साहिल पारख? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका था तूफानी शतक, पर IPL डेब्यू में भुवी की गेंद पर हुए गोल्डन डक!

Who is Sahil Parakh: कौन हैं साहिल पारख? चोट को मात देकर IPL डेब्यू करने उतरे 18 साल के इस खिलाड़ी की किस्मत ने नहीं दिया साथ, भुवी की पहली ही गेंद पर हुए बोल्ड. पूरी कहानी यहां पढ़ें.

Who is Sahil Parakh: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में आज, 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज साहिल पारख को डेब्यू का मौका दिया. टॉस के दौरान कप्तान अक्षर पटेल ने पुष्टि की कि साहिल को श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका की जगह टॉप ऑर्डर में शामिल किया गया है. हालांकि वो इस मौके को भुना नहीं पाए. साहिल पारख, भुवनेश्वर कुमार की दूसरे ही गेंद पर बोल्ड हो गए.

कौन हैं साहिल पारख?

साहिल पारख मात्र 18 साल के एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 7 जून 2007 को नाशिक, महाराष्ट्र में हुआ था. वह बाएं हाथ के आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज होने के साथ-साथ लेग-ब्रेक गेंदबाजी भी कर लेते हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था.

साहिल पारख करियर और रिकॉर्ड

साहिल उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने 2024 में भारत की अंडर-19 टीम की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 75 गेंदों में नाबाद 109 रनों की तूफानी पारी खेली थी. घरेलू क्रिकेट महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) 2025 में उन्होंने ईगल नाशिक टाइटन्स के लिए खेलते हुए 177.19 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे. घरेलू स्तर पर वह महाराष्ट्र की अंडर-19 टीम और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं.

चोट को मात देकर की वापसी

साहिल के डेब्यू की राह आसान नहीं थी. मैच से महज कुछ दिन पहले अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय एक गेंद सीधे उनके चेहरे पर लग गई थी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा था, भले ही वो दिल्ली के लिए रन नहीं जोड़ पाए लेकिन उन्होंने कमाल का जज्बा दिखाया और समय पर रिकवर होकर आज मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह फिट घोषित किए गए. 

दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव

पिछले मैच में 264 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करने वाली दिल्ली की टीम ने आज तीन बड़े बदलाव किए हैं. साहिल पारख के साथ-साथ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा (dushmantha chameera) को भी प्लेइंग-XI में जगह मिली है.

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11

साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराणा विजय, अभिषेक पोरेल

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST

Sourav Ganguly बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, ऋषभ पंत की भी हुई वापसी; IPL 2027 में दिखेगा बड़ा बदलाव!

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया…

Last Updated: October 6, 2026 18:44:55 IST

‘मातृका का राजा’ में ‘वृंदावन’ थीम, बिना थर्मोकोल-पीओपी सजे पंडाल ने भक्तों का मन मोहा

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पाल क्षेत्र में मातृका फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पहली…

Last Updated: October 6, 2026 18:37:24 IST

How To Claim FASTag Free Recharge: गंदे टॉयलेट की फोटो भेजें, मिलेगा ₹1000 FASTag रिचार्ज

NHAI ने गंदे टॉयलेट की शिकायत करने पर ₹1000 FASTag रिचार्ज देने वाली योजना की…

Last Updated: October 6, 2026 18:31:08 IST

Lonavala Crime News: राइफल की गोली से मौत, पहले हादसा माना…फिर पोस्टमार्टम ने खोला राज, दादा गिरफ्तार

Lonavala Crime News: पुणे के लोनावला में 33 वर्षीय अभय माणिक मराठे की गोली लगने…

Last Updated: October 6, 2026 18:19:40 IST