Watch Video: हाईवे पर चलती बाइक पर कपल का Liplock करते वीडियो वायरल हो रहा है. लड़की पीले सूट और लड़का काली प्रिंटेड शर्ट में नजर आया. इस खतरनाक रोमांस ने लोगों को हैरान कर दिया.
Watch Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का वीडियो चर्चा में है. वीडियो में कपल हाईवे पर चलती बाइक पर खुलेआम रोमांस करता नजर आ रहा है. दोनों की हरकतें देखकर लोग हैरान हैं. बताया जा रहा है कि रोमांस के चक्कर में कपल ने अपनी और दूसरों की जान तक जोखिम में डाल दी. अब वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हाईवे पर बाइक चला रहा है. इस दौरान लड़की बाइक पर उसके आगे गोद में बैठी नजर आती है. लड़की ने पीले रंग का सूट पहना हुआ है, जबकि युवक काले रंग की प्रिंटेड शर्ट में दिखाई दे रहा है. दोनों चलती बाइक पर एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आते हैं. हैरानी की बात यह है कि युवक एक हाथ से बाइक का हैंडल संभाल रहा है, जबकि दूसरे हाथ से लड़की को पकड़े हुए है. वहीं, पीछे से कोई इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करता दिखाई दे रहा है. यह घटना रात के समय की है.
Kalesh over a couple was caught by the police while kissing on a moving bike 💀 https://t.co/OeKj9b8AyE
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 15, 2026
वीडियो के दूसरे हिस्से में कपल पुलिस के सामने नजर आता है. दोनों कान पकड़कर अपनी गलती की माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि हाईवे पर इस तरह रोमांस करने के मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक्शन लिया है. फिलहाल इस वीडियो की जगह और घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. हम भी वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं. हालांकि, वीडियो ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्यार और रोमांस अपनी जगह हैं, लेकिन चलती बाइक पर इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है.
डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.
Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…
Kannauj Double Murder Case: 4 नवंबर की रात गुरसहायगंज कस्बे में एक जर्जर PHC बिल्डिंग…
Bihar News: समस्तीपुर में छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की…
Petrol Diesel Price 16 November 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है,…
'Ramayana' box office collection day 11: दूसरे रविवार को फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में…
Weather Update 16 November 2026: राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की धुंध और कोहरा रह…