Who Is Sameer Rizvi: यूपी के धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी ने IPL 2026 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाकर टीम को मैच जिताया, जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है. जानें कौन हैं समीर रिजवी...
कौन हैं दिल्ली कैपिटल्स के मैच विनर समीर रिजवी?
Who Is Sameer Rizvi: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया. दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया. इस जीत के होरी उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी रहे, जिन्होंने 70 रनों की नाबाद पारी खेली. समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर 4 छक्के और 5 चौके की मदद से नाबाद 70 रन बनाए, जिसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर 142 रनों का टारगेट चेज कर लिया. लखनऊ की एकाना पिच पर बल्लेबाजी करनी काफी मुश्किल हो रही थी. दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 26 रन पर ही 4 विकेट खो दिए थे, लेकिन फिर समीर रिजवी ने पारी को संभाला.
समीर रिजवी (Sameer Rizvi) शुरुआती 9 गेंदों पर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. समीर रिजवी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स में खुशी का माहौल है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे में दुख का माहौल है. दरअसल, पिछले 2 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में खराब प्रदर्शन कर रही है. समीर रिजवी पहले चेन्नई की टीम में ही शामिल थे, लेकिन बाद में टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था.
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं. समीर रिजवी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में रिजवी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खूब प्रभावित किया है. समीर रिजवी के नाम अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था. रिजवी ने 97 गेंदों में 20 छक्कों की मदद से 201 रन बनाए थे. इतना ही नहीं यूपी टी20 लीग में भी समीर रिजवी का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने इस लीग में 47 गेंदों पर शतक लगाया था. समीर रिजवी ने साल 2023 की यूपी टी20 लीग में 455 रन बनाए, जिस दौरान उन्होंने अपनी सिक्स हिटिंग की काबिलियत दिखाई. इसके चलते आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजर उन पर पड़ी.
IPL 2024 के लिए हुए ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी स्क्वाड में शामिल किया. फिर उसी साल समीर रिजवी ने अपना आईपीएल डेब्यू किया. पहले ही मैच में समीर रिजवी ने पहली ही गेंद पर राशिद खान को छक्का लगाकर अपना पहला आईपीएल करियर शुरू किया था. हालांकि IPL 2024 में समीर रिजवी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए. इसकी वजह से CSK ने समीर रिजवी को अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया. अब समीर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स को मैच जिता रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि CSK की टीम को इसका पछतावा हो रहा होगा.
IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी को सिर्फ 95 लाख रुपये में अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया. IPL 2025 के आखिरी मुकाबले में समीर रिजवी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई थी. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए भी समीर रिजवी को रिटेन किया. अब समीर रिजवी ने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अहम जीत दिलाई है.
कोतवाली नगर के परमेश्वरी देवी अस्पताल में लापरवाही से मां-बच्चे की मौत. बिना डॉक्टर के…
Nuwan Thushara IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने फिटनेस टेस्ट में फेल…
अब यह फीचर आपको अपनी ट्रिप को और बेहतर बनाने में मदद करेगा. चलिए जानते…
Harsh Chhikara Viral Video: इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने हाल ही में अपने शानदार कोठी का…
इसके साथ ही साथ आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कार की हालत और…
मुंबई–अहमदाबाद पर निर्भरता घटी, अब पूरे गुजरात के मरीज सूरत पर जता रहे हैं भरोसा…