<

कितने साल पुरानी होनी चाहिए सेकेंड हैंड कार? कितने किलोमीटर चली हो, लेने से पहले जरूर चेक करें ये चीजें

इसके साथ ही साथ आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कार की हालत और कंडीशन कैसी है. ऐसा नहीं कि अगर आपको कम कीमत में कार मिल रही है तो ऐसे में आप उसे ले लें. अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

Second Hand Car Buying Tips: आज के समय में कार लेना काफी सुविधाजनक माना जाता है. नई कार खरीदने का बजट हर किसी का नहीं होता है इसलिए ही कुछ लोग पुरानी कार लेने के लिए सोचते हैं. हालांकि, अगर डील अच्छी मिल जाए तो ऐसे में सेकैंड हैंड कार लेने में भी कोई बुराई नहीं है. लेकिन, पुरानी कार लेने से पहले आपको यह भी देखना चाहिए कि आप पुरानी कार ले रहरे हैं तो वह कितने किलोमीटर चली है. अगर कार लाखों किलोमीटर चली है तो ऐसे में इसे लेना किफायती नहीं माना जाता है.

इसके साथ ही साथ आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कार की हालत और कंडीशन कैसी है. ऐसा नहीं कि अगर आपको कम कीमत में कार मिल रही है तो ऐसे में आप उसे ले लें. अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. 

कितने साल पुरानी होनी चाहिए कार?

अगर आप पुरानी कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको यह देख लेना चाहिए कि कार कितने साल पुरानी होनी चाहिए. आमतौर पर ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप 3 से 5 साल पुरानी कार लेते हैं तो यह सही है. क्योंकि, 3 साल से 5 साल तक पुरानी कारों की कंडीशन आमतौर पर सही और अच्छी कंडीशन में होती हैं. इन कारों में इंजन की परफॉर्मेंस अच्छी मिलने के साथ ही साथ कार की क्वालिटी भी अच्छी मिल जाती है. लेकिन, अगर आप 5 साल से ज्यादा पुरानी कार ले रहे हैं तो ऐसे में आपको उसका सबसे बड़ा नुकसान यह झेलना पड़ सकता है कि आपकी कार ज्यादा लंबे समय तक चलने योग्य नहीं होगी. 

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

अगर आप पुरानी कार लेने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको यह देख लेना चाहिए कि आपके इंजन की क्वालिटी कैसी है. अगर आपका इंजन सही हालात में है तो ही कार को लें. इसके साथ ही कार के सभी जरूरी दस्तावेज और कार का लोन और चालान के बारे में भी पता कर लेना चाहिए. इसके साथ ही साथ आपको गाड़ी की मेंटेनेंस और रिकॉर्ड को भी चेक कर लेना चाहिए. अगर आपकी पुरानी कार 30000 से 60000 किलोमीटर के बीच में चली हो तो ऐसी स्थिति में कार की कंडीशन ठीक मानी जाती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST