Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: 14 करोड़ी खिलाड़ी बेंच पर, CSK नहीं दे रहा मौका, ऑक्शन में लड़ लड़कर खरीदा था

IPL 2026: 14 करोड़ी खिलाड़ी बेंच पर, CSK नहीं दे रहा मौका, ऑक्शन में लड़ लड़कर खरीदा था

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 साल के युवा स्पिनर प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया था. जिसके बाद लौग भी काफी हैरान हो गए थे. लेकिन प्रशांत को अभी तक सीएसके ने एक भी मैच नहीं खिलाया है. यानी वह बेंच पर ही बैठे रहे हैं. क्या पंजाब के खिलाफ उन्हें मौका मिलेगा?

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 3, 2026 16:00:40 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रशांत वीर (Prashant veer) को खरीदा था. नाम से तो आपको ऐसा लग रहा होगा कि ये खिलाड़ी कोई 1-2 करोड़ में बिका होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. टीम ने 20 साल के युवा स्पिनर प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया था. जिसके बाद लौग भी काफी हैरान हो गए थे. लेकिन प्रशांत को अभी तक सीएसके ने एक भी मैच नहीं खिलाया है. यानी वह बेंच पर ही बैठे रहे हैं.
 
प्रशांत वीर के लिए यह बहुत बड़ी बात थी, वह उत्तर प्रदेश से आते हैं और अब उन्हें एक बड़ी टीम के साथ खेलने का मौका मिलेगा. लेकिन इतने महंगे होने के बावजूद सीएसके ने अभी तक उन्हें मौका नहीं दिया था. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला था. सवाल ये है कि क्या 3 अप्रैल को होने वाले मैच में उन्हें मौका मिलेगा या फिर नहीं. चेन्नई की टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. बता दें कि ऑक्शन में प्रशांत को लेने के लिए 3-4 फ्रेंचाईजी पूरी कोशिश कर रही थी.
 
चेन्नई सुपर किंग्स वही टीम है, जिसने 5 बार आईपीएल जीता है और जिसमें MS Dhoni जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं. लेकिन वह अभी नहीं खेल रहे हैं. बात करें प्रशांत की तो प्रशांत ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 6 पारियों में 112 रन बनाए और 7 मैचों में 9 विकेट भी लिए थे. जिसकी वजह से उनपर इतनी तगड़ी बोली लगी थी.
 
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस, उर्विल पटेल
Tags:

MORE NEWS