<
Categories: क्रिकेट

5 मैच, 0 विकेट… बुमराह की रफ्तार को किसकी लगी नजर? ‘यॉर्कर किंग’ के फ्लॉप शो की असली वजह आई सामने!

Jasprit Bumrah IPL 2026 Stats: क्या बुमराह अपनी रफ्तार खो चुके हैं? 5 मैचों में 0 विकेट! जानिए इरफान पठान ने बुमराह की गेंदबाजी में कौन सी बड़ी गलती पकड़ी है और वापसी का क्या है रास्ता.

IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का जादू अब तक पूरी तरह फीका नजर आ रहा है. जिस गेंदबाज के नाम से दुनिया भर के बल्लेबाज थर-थर कांपते थे, वह इस सीजन में विकेटों के लिए तरस रहे हैं. शुरुआती पांच मैचों में बुमराह ने 164 रन लुटाए हैं और उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया है. उनका इकोनॉमी रेट भी 8.63 का रहा है, जो उनकी साख के मुताबिक काफी ज्यादा है. पॉवरप्ले में विकेट चटकाने और अपनी सटीक यॉर्कर से स्टंप्स उखाड़ने वाले बुमराह का इस तरह संघर्ष करना फैंस और मुंबई इंडियंस, दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है.

आखिर क्यों नहीं चल पा रहा बुमराह का सिक्का?

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी बुमराह बेअसर दिखे. उन्होंने 41 रन दिए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. यह लगातार पांचवां मैच था जब वह खाली हाथ पवेलियन लौटे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने बुमराह की इस खराब फॉर्म का विश्लेषण किया है. इरफान पठान के मुताबिक, बुमराह अपनी सबसे बड़ी ताकत यानी रफ्तार को छोड़कर स्लोअर बॉल्स (धीमी गेंदों) पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रहे हैं.

इरफान पठान ने क्या कहा?

पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘बुमराह का विकेट लेना टीम के लिए बहुत जरूरी है. उनकी फॉर्म में कोई बुनियादी कमी नहीं है, लेकिन इस सीजन में उनकी औसत गति करीब 130 किमी प्रति घंटा रही है. वह अपनी लगभग 44% गेंदें स्लोअर फेंक रहे हैं, यानी हर दूसरी बॉल धीमी है.

सुधार का क्या है रास्ता?

इरफान पठान का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को किसी कोचिंग की नहीं, बल्कि अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है. उन्होंने सुझाव दिया कि बुमराह को अपनी तेज गेंदों की संख्या बढ़ानी होगी. अगर वह धीमी गेंदों का प्रतिशत 44% से घटाकर 30-35% पर ले आते हैं, तो उनकी स्लोअर बॉल्स ज्यादा घातक साबित होंगी. जब वह तेज गेंदबाजी करेंगे, तभी उन्हें सीम और स्विंग का फायदा मिलेगा जिससे विकेट मिलने के चांस बढ़ जाएंगे.

बुमराह के पिछले पांच मैचों के आंकड़े

मैच गेंदबाजी आंकड़े मैदान
MI बनाम PBKS 0/41 वानखेड़े
MI बनाम RCB 0/35 वानखेड़े
MI बनाम RR 0/32 गुवाहाटी
MI बनाम DC 0/21 दिल्ली
MI बनाम KKR 0/35 वानखेड़े

मुश्किल में मुंबई इंडियंस

बुमराह की खराब फॉर्म का सीधा असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर दिख रहा है. टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और अंक तालिका में 9वें स्थान पर खिसक गई है. अब फैंस को उम्मीद होगी कि 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में बुमराह अपनी पुरानी लय में लौटेंगे और अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को पस्त करेंगे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST