Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Vaibhav Suryavanshi: 7 छक्के, 8 चौके… गेंदबाजों की जमकर धुनाई, फिर भी रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! क्या है वजह

Vaibhav Suryavanshi: 7 छक्के, 8 चौके… गेंदबाजों की जमकर धुनाई, फिर भी रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! क्या है वजह

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अक्सर आउट होने के बाद काफी उदास दिखाई देते हैं. कई बार उनकी आंखों में आंसू भी देखा गया है, भले ही उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली हो. अब वैभव सूर्यवंशी ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 11, 2026 17:37:52 IST

Mobile Ads 1x1

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के सलामी तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 4 पारियों में 266.66 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 200 रन बनाए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर हैं. शुक्रवार (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों पर 78 रनों आतिशी पारी खेली. उन्होंने इस तूफानी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के खतरनाक तेज गेंदबाजों का सामना किया, जिनमें भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या शामिल हैं. इसके बावजूद इनमें से कोई भी गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी को रोक नहीं पाए.

आखिरकार क्रुणाल पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी का अंत किया. वैभव सूर्यवंशी अपने शतक से चूक गए, जिसके बाद वह काफी निराश दिखाई दिए. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की आंखें नम हो जाती हैं, भले ही उन्होंने टीम के लिए अच्छी पारी खेली हो. लोगों को मानना है कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं, जिसकी वजह से अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पाते हैं. अब वैभव सूर्यवंशी ने खुद इसका खुलासा किया है.

आउट होने के बाद क्यों नम हो जाती हैं आंखें?

राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी के मैच में शानदार अर्धशतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी से आउट होने पर उनकी उदासी को लेकर सवाल किया गया. इस पर वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि अगर वह बल्लेबाजी करते रहेंगे, तो टीम के लिए 10-20 रन ज्यादा जोड़ सकते हैं. इसके अलावा अगर टारगेट चेज कर रहे हैं, तो वो 2 ओवर पहले खेल खत्म कर सकते हैं. वैभव ने आगे कहा कि अगर वह कोई गलत शॉट खेलकर आउट होते हैं, तो उन्हें लगता है कि इससे टीम को नुकसान होगा. यही सोचकर वह उदास हो जाते हैं कि वह लंबा खेल सकते थे.

IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वह 4 पारियों में 260 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 200 रन बना चुके हैं. इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों पर 39 रन जड़ दिए. फिर आरसीबी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली.  इसके बाद से ही वैभव सूर्यवंशी की चर्चा काफी तेज हो गई है.

MORE NEWS