Odisha Murder News: ओडिशा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय लड़की ने अपनी मां और भाई की हत्या कर दी. इसकी वजह प्रेम बताई जा रही है.
प्रेम के चक्कर में एक युवती ने अपनी मां और भाई को उतारा मौत के घाट
Odisha Double Murder Case: कहते हैं प्रेम के लिए लोग किसी हद तक चले जाते हैं. ओडिशा के कोरापुट जिले के बोरीगुम्मा इलाके में ऐसी ही वारदात हुई. जहां प्रेम के चक्कर में युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया. आपको बता दें कि लड़की अभी नाबालिगक्र है.
इस दोहरे हत्याकांड में 16 साल की युवती पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है. मामले में नाबालिग समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. आपको बता दें कि मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अनुष्का परिड़ा और उनके 14 वर्षीय बेटे ऐश परिड़ा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों 18 फरवरी से लापता थे. फिर 21 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. तब 23 फरवरी को कोटपाड़ थाना क्षेत्र की जयंतीगिरी नहर से बोरी में बंद एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान ऐश परिड़ा के रूप में हुई. बाद में महिला का शव भी उसी नहर से मिला.
पुलिस जांच में सामने आया कि अनुष्का परिड़ा की बेटी का स्थानीय युवक से प्रेम संबंध था. मां को जब इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया. कुछ समय पहले लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों को वापस लाया गया और लिखित समझौता कराया गया कि वे आगे संबंध नहीं रखेंगे. मां के इस रवैये से नाराज थी और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां और भाई को रास्ते से हटाने का फैसला किया.
पुलिस के मुताबिक, 18 फरवरी को आरोपी लड़की और उसके प्रेमी ने मिलकर मां और भाई पर धारदार हथियार से हमला किया. हत्या के बाद शवों को बोरियों में भरकर स्कूटी से ले जाया गया और जयंतीगिरी नहर में फेंक दिया गया.
सीसीटीवी फुटेज, अन्य सबूत और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने प्रेमी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के नाम प्रीत नायक, पी. आदिनारायण राव, आदिनारायण पाणिग्रही और जगन्नाथ जानी बताए गए हैं. वहीं, कोरापुट के एसपी रोहित वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि नाबालिग लड़की को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…
थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…
JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…