<
Categories: क्राइम

शक में अंधी हुई पत्नी बनी जल्लाद, खौलते पानी और तेजाब से पति के साथ किया ऐसा खौफनाक कांड

Ahmedabad Crime News: अहमदाबाद में पत्नी ने शक के अंधेपन में पति के साथ बेहद अमानवीय हरकत की जिसे जानकर आपका भी दिल दहल उठेगा.

Gujarat Acid Attack Case: गुजरात के अहमदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने घरेलू हिंसा की परिभाषा को झकझोर कर रख दिया है. अक्सर समाज में हम महिलाओं पर हो रही हिंसा की खबरें सुनते हैं, लेकिन इस बार पीड़ित एक पुरुष है  जिसे उसकी ही पत्नी ने शक के अंधेपन में इस कदर यातना दी कि वह मौत से जूझ रहा है, 33 वर्षीय युवक, जो डिलीवरी वर्कर के रूप में काम करता था, अपनी ही पत्नी की हैवानियत का शिकार बन गया.  यह वारदात अहमदाबाद के सैटेलाइट इलाके में हुई, जहां महिला ने पहले पति के ऊपर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया और फिर तेजाब से उसके शरीर के कई हिस्सों को झुलसा दिया.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस जांच के अनुसार, पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी. पत्नी को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला से संबंध रखता है. इसी शक ने उनके वैवाहिक जीवन को धीरे-धीरे जहन्नुम में बदल दिया। दोनों की शादी दो साल पहले कोर्ट में हुई थी, और यह दोनों की दूसरी शादी थी. महिला अपने पहले पति से अलग होकर आई थी और उसके साथ छह साल का एक बेटा भी रहता था। वहीं, पीड़ित युवक ने इस महिला से विवाह करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था.

क्या हुआ था उस खौफनाक रात को?

घटना की रात पति घर पर सो रहा था. तभी उसकी पत्नी अचानक गुस्से में आकर उसे भला-बुरा कहने लगी. पीड़ित की शिकायत के अनुसार कि वह अचानक मेरा कंबल खींचकर गालियां देने लगी. फिर मुझ पर खौलता हुआ पानी डाल दिया. इससे पहले कि मैं समझ पाता, उसने तेजाब की बोतल उठाई और मेरे ऊपर फेंक दी. इस हमले में उसके पेट, जांघ, पीठ, हाथ और यहां तक कि प्राइवेट पार्ट्स तक गंभीर रूप से जल गए. दर्द से तड़पते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह फिलहाल अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

अस्पताल से दर्ज कराई शिकायत

गंभीर हालत में भी पीड़ित ने हिम्मत नहीं हारी. उसने अस्पताल के बिस्तर से ही अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. सैटेलाइट पुलिस स्टेशन ने 31 वर्षीय महिला के खिलाफ FIR  दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच अविश्वास और शक की दीवार इतनी ऊंची हो गई थी कि बात कई बार थाने तक पहुंच चुकी थी. लेकिन इस बार मामला केवल झगड़े तक नहीं रुका यह एक भयावह अपराध में बदल गया.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Gold Rate Today 6 April 2026: सोने में बड़ा झटका या सुनहरा मौका? आज खरीदें या रुकें, ताजा रेट ने बढ़ाई हलचल!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 6, 2026 09:46:32 IST

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST