<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कैप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं. हर मैच के बाद आईपीएल पॉइंट्स टेबल में लगातार बदलाव हो रहा है. वर्तमान में आरसीबी टॉप पर और सीएसके सबसे नीचे बनी हुई है.

IPL 2026 Point Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में अब तक 11 मैच हो चुके हैं. कल रविवार को भी 2 मैच खेले गए. कल पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. जहां लखनऊ ने हैदराबाद को हरा दिया. इसके बाद दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया.

इस जीत के साथ ही बेहतरीन रन रेट के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. इसके अलावा दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स, तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स, चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है.

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं चेन्नई सुपर किंग्स

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगी हुई है. चेन्नई की टीम तीनों मैच में हार चुकी है. इसके अलावा नौवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जो अपने दोनों मैच हार चुकी है. इसके अलावा, गुजरात टाइटंस अपने दोनों मैच हारकर 8वें स्थान पर बने हुए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 3 मैचों में एक जीत के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है. तो वहीं, मुंबई इंडियंस 2 मैचों में एक जीत के साथ छठे स्थान पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2 मैचों में एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है.

ऑरेंज कैप

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दिया जाता है. अब तक 2 मैचों में 160 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. इसके अलावा, हैनरी क्लासेन 3 मैचों में 145 रन बनाकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

पर्पल कैप

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता है. अभी रवि बिश्नोई 5 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल किए हुए हैं. हालांकि इस लिस्ट में कई गेंदबाजों ने 5 विकेट लिए हैं, लेकिन इनमें से बेहतरीन स्टैट्स रवि बिश्नोई के हैं. इसलिए उन्हें पर्पल कैप दिया गया है. रवि बिश्नोई के अलावा, पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक के भी 5 विकेट हैं. लेकिन रवि बिश्नोई ने सबसे कम रन दिए हैं. इसलिए पर्पल कैप के हकदार बने हुए हैं. इसके अलावा, अब तक जैकब डफी ने 5 विकेट और अंशुल कंबोज ने 5 विकेट लिए हैं.

सबसे ज्यादा छक्के किसके नाम?

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्का किस बल्लेबाज ने लगाया है. टी20 चौकों और छक्कों का खेल होता है. आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड समीर रिजवी के नाम दर्ज है. सबसे ज्यादा रनों के साथ-साथ सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी समीर रिजवी के नाम दर्ज हैं. समीर रिजवी ने अब तक 11 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा, टिम डेविड ने 9 छक्के, रजत पाटीदार ने 9 छक्के, रियान रिकल्टन ने 8 छक्के और रोहित शर्मा ने 7 छक्के लगाए हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST