Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के नासिक और अहिल्यानगर जिलों में महिलाओं को तरह-तरह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अशोक खरात उर्फ कप्ताना बाबा को लेकर गठित विशेष जांच दल (SIT) लगातार नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है. SIT के अधिकारियों की मानें तो दुष्कर्म और ठगी की शिकार कई महिलाएं अब शिकायत लेकर पहुंची है. वह लंबे समय तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें समाज में बदनामी का डर था. SIT के पास आए डिजिटल सबूतों पर भी कार्रवाई की गई है.
साइबर जांच में भी बड़े कदम उठाए गए हैं. मिली मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब 5000 आपत्तिजनक लिंक डिलीट किए गए हैं. इसके अलावा 451 सोशल मीडिया अकाउंट स्थायी रूप से बंद किए गए हैं. इस बीच कथित तौर पर अंधविश्वास फैलाकर महिलाओं का शोषण करने वाले आरोपी अशोक खरात को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने सवाल उठा दिए हैं कि कहीं यह किसी मनोरोग से तो पीड़ित नहीं है.
SIT के अधिकारियों के मुताबिक, अशोक खरात के खिलाफ अब तक 12 मामले दर्ज हो चुके हैं. इनमें से 8 तो झांसा देकर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के हैं. इसके अलावा 58 अश्लील वीडियो भी बरामद हुए हैं. अशोक खरात ने तो इमली के बीज और पत्थर देकर ‘दैवी उपाय’ बताकर पैसे भी वसूले थे. इसके अलावा खुद को ‘दैवी शक्तियों वाला’ बताकर अंधविश्वास फैलाता था और फिर डराकर महिलाओं का शोषण करता था. अंदाजा लगाया जा रहा है कि अशोक खरात ने 150 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है.
हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अब अशोक खरात की दुष्कर्म की शिकार एक और युवती सामने आई है. उसका कहना है कि वर्ष 2019 में उसने शादी नहीं होने के चलते अशोक खरात से मुलाकात की थी. कथित बाबा ने युवती से कहा कि उसकी शादी अच्छी जगह हो जाएगी, लेकिन इससे पहले उसने पुखराज दिया और उसने खंडोबा मंदिर लेकर जाने की सलाह दी थी. साथ ही कहा था कि वहां मंदिर में जाकर 11 नारियल चढ़ाना और इसके बाद पत्थर गले में लॉकेट में पहन लेना. इसके बाद शादी हो जाएगी.
बाबा से लेने गई आशीर्वाद तो…
इसके बाद वर्ष 2022 में युवती की सगाई हो गई. वह अपने मंगेतर के साथ अशोक खरात से आशीर्वाद लेने गई. इस पर अशोक खरात ने शादी से ठीक पहले युवती से कहा कि एक खास पूजा करनी है. वह झांसे में आ गई. अशोक खरात ने शादी से पहले ईशान्येश्वर महादेव मंदिर में सिद्धपूजा कराने की शर्त रखी. पूजा के बारे में बताने के लिए अशोक खरात ने युवती को अपने ऑफिस बुलाया.
यही पर ऑफिस में उसने युवती से दुष्कर्म किया. वह किसी ना किसी बहाने ऑफिस बुलाता और दुष्कर्म करता. यह सिलसिला 3 तक चला और अशोक खरात ने उससे कई बार दुष्कर्म किया. आखिर में युवती का कहना है कि पहली बार मिली तो बहुत भोलेपन से कहा था कि ‘बेटी हो, कन्यादान करूंगा. इसके बाद लगातार 3 साल तक कई बार दुष्कर्म किया.
पति की हो जाएगी मौत, हो जाएगी बदनाम
युवती की शादी हो गई तो भी बाबा ने उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया. युवती ने बताया कि शादी के बाद ‘बाबा’ ने फोन करके बुलाया और कहा कि अनुष्ठान करना होगा वरना पति की मौत हो जाएगी. शादी के बाद कई बार अनुष्ठान और पति की मौत का भय दिखाकर अपने ऑफिस बुलाया और दुष्कर्म किया. आखिरकार तंग आकर युवती ने शादी के करीब 3 साल बाद अशोक खरात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया.
नशीला पदार्थ देकर करता था दुष्कर्म
युवती का कहना है कि शादी के बाद भी उसे अशोक “धार्मिक अनुष्ठानों” के बहाने बुलाता था.बातचीत में वह पति की मौत और सार्वजनिक बदनामी की धमकी देता था. वह दुष्कर्म करने से पहले ऐसा पदार्थ खिलाता था, जिससे महिलाएं बेहोश हो जाती थीं. पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत की धमकी दी गई थी, इसके बाद दफ्तर बुलाकर दुष्कर्म करता था.