Ashok Kharat Objectionable Video: इलाज और अन्य मानसिक समस्या का समाधान तलाशने के लिए ज्योतिषी अशोक खरात उर्फ कप्तान बाबा के पास आने वाली महिलाओंं की शिकायत पर जारी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच जारी है. SIT की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस मामले में कई तरह के सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, अशोक खरात ने कई सालों के दौरान 150 महिलाओं को झांसे में लेकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए. इसके 58 वीडियो भी सामने आ गए हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नासिक (महाराष्ट्र) के ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ 11 में से 7 केस यौन शोषण से जुड़े हैं. SIT का कहना है कि योन शोषण से पीड़ित महिलाओं का आंकड़ा जांच के दौरान बढ़ भी सकता है. यह भी कहा जा रहा है कि ज्यादातर महिलाएं बदनामी के डर से चुप हैं. अगर इन महिलाओं ने शिकायत की तो पीड़ितों की संख्या 200 के पार भी जा सकती है.
अबॉर्शन के लिए महिलाओं को देता था गोलियां
अब तक जांच में सामने आया है कि अशोक खरात महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उन्हें बिना बताए अबॉर्शन के लिए गोलियां (I-Pills) देता था, जिससे वो प्रेग्नेंट ना हों. शिकायत करने वाली एक 33 वर्षीय महिला ने अशोक खतरा पर आरोप लगाया है कि उसने फरवरी 2020 से 18 मार्च, 2026 के दौरान नियमित अंतराल पर यौन शोषण करता था. वह महिलाओं को भविष्य बताने के लिए अपने फ्लैट के गुप्त स्थान पर बुलाता था. इसके बाद उनके भविष्य पर बात करने के बहाने उसका यौन शोषण करता था. यह 33 वर्षीय महिला भी अशोक खरात के यौन शोषण का शिकार हुई थी.
बेहोश करने के लिए देता था दिव्य जल
पीड़िता 33 वर्षीय महिला का कहना है कि अशोक खरात ने भविष्य के बारे में बताना शुरू किया. इस दौरान कथित बाबा अशोक खरात ने दिव्य जल दिया. बताया कि यह बहुत ही शुद्ध जल है. वह दिव्य जल के नाम पर बेहोशी वाली दवा वाला पानी की शक्ल में देता था. महिला का कहना है कि वह कई बार अशोक खरात के पास गई और हर बार दुष्कर्म का शिकार हुई. इसके चलते वह प्रेग्नेंट हो गई, तो उसने उसे बच्चा गिराने के लिए कुछ गोलियां दीं. इस दौरान उसने कहा कि यह सेहत के लिए अच्छा है.
यह भी पढ़ें: Ashok Kharat Videos: 150 औरतों से शारीरिक संबंध बनाने से पहले क्या करता था बाबा? खुलासा उड़ा देगा होश
अशोक खरात पर कुल 11 केस दर्ज
शिकायत करने वाली महिला का कहना है कि अशोक खरात ने उसे गंभीर नतीजे भुगतने और उसके धार्मिक रीति-रिवाजों में साथ न देने पर उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी भी दी. यहां पर बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ अब तक कुल 11 केस दर्ज हैं. इनमें से सात दुष्कर्म और दैवीय शक्तियों और काले जादू के नाम पर यौन शोषण से जुड़े हैं. वहीं, ज्यादातर धोखाधड़ी, जमीन हड़पने और गैर-कानूनी पैसे उधार देने के हैं.
यह भी पढ़ें: Alexander Death Mystery: सिकंदर की मौत कैसे हुई थी? 2300 साल बाद भी नहीं सुलझा रहस्य