Ashok Kharat Objectionable Videos: अशोक खरात शारीरिक संबंध बनाने से पहले महिलाओं को पीने के लिए कोई ऐसी चीज़ देता था जिसका स्वाद कथित तौर पर नमकीन या कड़वा होता था.
Ashok Kharat Viral MMS: कथित बाबा अशोक खरात को लेकर आया एक और ट्विस्ट
Ashok Kharat Objectionable Videos: नासिक (महाराष्ट्र) के कथित बाबा अशोक खरात उर्फ ‘बाबा कप्तान’ द्वारा डराकर और प्रलोभन देकर 150 से अधिक महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने की सनसनीखेज मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. विशेष जांच दल (SIT) की टीम जांच कर रही है. बाबा कप्तान की लगातार सामने आ रही करतूत ने जांच अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं. इस बीच अशोक खरात वायरल एमएमएस (Ashok Kharat Viral MMS) मामले में इंटरनेट पर एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद नया ट्विस्ट आ गया है. इसके बाद अशोक खरात की ‘करतूत’ से जुड़ा एक और मामला सामने आ गया है. अब डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है; इनमें एक पेन ड्राइव भी शामिल है जिसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री मौजूद है. कहा जा रहा है कि अब तक 150 के करीब महिलाओं से अशोक खरात द्वारा शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई है. जांच में यह संख्या बढ़ भी सकती है.
विशेष जांच दल (SIT) टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो अशोक खरात महिलाओं को अपने चंगुल में फंसाता था और जब वह पूरी तरह से गिरफ्त में आ जाती थी तो वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था. इसके लिए वह बतौर ज्योतिषी तमाम तरह के भय दिखाता था और फिर महिलाओं से संबंध बनाता था.
करोड़ों के घर में अशोक खरात ने महिलाओं से मुलाकात के लिए अलग स्थान बनाया था. पहली नजर में देखने पर वह गुफा की तरह प्रतीत होता था. यहां पर सांप, बिच्छू, शेर समेत कई जानवरों के प्रतिरूप थे. लाइटिंग के जरिये यहां का माहौल काफी डरावना है. यहां पर अशोक खरात के साथ जब महिलाएं आती थीं तो वह सम्मोहन में बंध जाती थीं.
SIT के अधिकारियों और सूत्रों के मुताबिक, अशोक खरात महिलाओं से कोडवर्ड या सांकेतिक भाषा में बात करता था. आर्थिक रूप से परेशान या फिर पति के विवाद के चलते बाबा के पास पहुंचीं महिलाओं को अशोक खरात ‘आध्यात्मिक मार्गदर्शन’ देने के बहाने एकांत में बुलाता था. इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने से पहले खारा पानी भी पिलाता था.
जांच अधिकारियों की मानें तो अशोक खरात के पास ऐसी महिलाएं पहुंचतीं थीं, जो परिवार में सास, पति या फिर परिवार की उपेक्षा से परेशान होती थीं. एक महिला के बारे में पता चला है जो ससुराल में तानों से परेशान थी, क्योंकि शादी के बाद उसे बेटा नहीं हो रहा था. ससुराल में तानों से परेशान होकर वह कैप्टन बाबा यानी अशोक खरात के पास पहुंच गई. यह पूरा घटनाक्रम करीब 4 साल पहले का है. महिला की मानें तो अप्रैल, 2022 से दिसंबर 2024 तक वह अशोक खरात के नासिक वाले ऑफिस जाती रही.
महिला की मानें तो पहली ही मुलाकात में अशोक खरात ने उसे गारंटी दी गई थी कि तंत्र-पूजा से सब ठीक हो जाएगा. महिला ने अपने साथ हुए शारीरिक दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसे तांबे के लोटे में पानी पीने के लिए दिया. इसके बाद कुछ खाने को दिया, जिसके स्वाद से उसे कुछ समझ नहीं आया. पानी पीने और खाना खाने के बाद उसका सिर घूमने लगा. जब तक वह कुछ समझ पाती महिला का शरीर सुन्न पड़ गया. महिला का आरोप है कि वह अर्धबेहोशी की स्थिति में जब बाबा ने उसके साथ शारीरिक दुष्कर्म किया. एक बार तो अशोक खरात ने महिला से यह भी कहा कि वह शिव का अवतार है. साथ ही ऑफर दिया कि उसके (बाबा कप्तान) साथ संबंध बनाओ क्योंकि पवित्र हो गई हो.
नासिक का ‘गॉडमैन’ चंगुल में फंसी महिलाओं के साथ वीडियो बनाने से पहले उन्हें तांबे में कोई चीज़ पिलाता था. यह तरल पदार्थ क्या था, यह पता नहीं चल पाया है. जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि SIT को राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से अशोक खरात के फोन की एक ‘क्लोन कॉपी’ (प्रतिलिपि) मिली है.
जांच अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी. अशोक खरात के शिकंजे में फंस और पीड़ित महिलाएं सामने आ सकती हैं. यह भी सामने आ रहा है कि महिलाओं को पीने के लिए कोई ऐसी चीज़ देता था जिसका स्वाद कथित तौर पर नमकीन या कड़वा होता था. इसे पीने के बाद वह महिलाओं के साथ कोई भी गलत हरकत करता था. ज्यादातर महिलाओं का कहना है कि खारे पानी का सेवन करने के कुछ देर बाद ही महिलाएं खुद को बेसुध या नशे की हालत में महसूस करने लगती थीं. कुछ महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात महिलाओं की इसी बेसुध हालत में उनके वीडियो बनाता था. जांचकर्ताओं को एक पेन ड्राइव में कथित तौर पर दर्जनों महिलाओं के वीडियो मिले हैं, जो अब इस मामले में एक अहम सबूत बन गया है.
वहीं, मुंबई पुलिस अशोक खरात के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बाबा कप्तान ने धोखाधड़ी वाले अपराधों को अंजाम देकर अकूत संपत्ति जमा कर ली है. अशोक खरात पर यह भी आरोप है कि वह आयातित शहद जैसे उत्पादों को ऊंची कीमतों पर बेचता था.
अगर आप चावल की खिचड़ी खाते हुए परेशान हो गए हैं और कुछ टेस्टी और…
UP के पूर्व CM संपूर्णानंद की प्रेरक कहानी, जो ऊंचे पदों पर रहने के बाद…
Moringa For Weight loss: शरीर का बढ़ता वजन आज सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है.…
Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…
Chaudhry Aslam Wife Reaction: धुरंधर में पाकिस्तानी पुलिस अफ़सर चौधरी असलम के तौर पर संजय…
Chamba Rajma Recipe: चंबा राजमा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है.…