<
Categories: क्राइम

ब्रेजा कार नहीं मिली तो शादी से मुकरा दिल्ली पुलिस का जवान, दुल्हन मंडप में करती रह गई इंतजार

Sonepat dowry case: सोनीपत में 20 नवंबर को दूल्हे पर ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इनकार करने का आरोप लगा है. दुल्हन के पिता के मुताबिक, उन्होंने पहले 9.5 लाख रुपये की हुंडई ऑरा बुक कराई थी, लेकिन दूल्हा करीब 13 लाख रुपये की ब्रेजा मांग रहा था. परिवार ने गहने, फर्नीचर और शादी की तैयारियों पर 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए थे. आरोप है कि कार नहीं मिलने पर दूल्हा अपनी मां के साथ समारोह से लौट गया और दुल्हन मंडप में इंतजार करती रह गई. पिता ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

Sonepat dowry case: हरियाणा के सोनीपत में दहेज में मनपसंद कार नहीं मिलने पर दूल्हे के शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हा हुंडई ऑरा की जगह मारुति ब्रेजा की मांग कर रहा था. दुल्हन के परिवार ने उसकी मांग पूरी करने की कोशिश भी की, लेकिन शादी से पहले कार का इंतजाम नहीं हो सका. इसके बाद 20 नवंबर को दूल्हा अपनी मां के साथ शादी समारोह में पहुंचा और कार नहीं मिलने पर शादी से मुकर गया. इस दौरान दुल्हन शादी के जोड़े में मंडप पर बैठी उसका इंतजार करती रही. दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

छह महीने पहले तय हुआ था रिश्ता, कार की मांग का आरोप

दुल्हन के पिता सुभाष कुमार के मुताबिक, उन्होंने करीब छह महीने पहले अपनी बेटी हिना की शादी कुलदीप से तय की थी. शादी की तारीख 20 नवंबर रखी गई थी. पिता का आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद दूल्हे पक्ष की ओर से कार और गहनों की मांग की जाने लगी. उन्होंने दूल्हे के लिए करीब 9.5 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक कराई थी. लेकिन शादी से एक दिन पहले बिचौलियों के जरिए पता चला कि कुलदीप को यह कार पसंद नहीं है और वह करीब 13 लाख रुपये की मारुति ब्रेजा चाहता है. इसके बाद परिवार ने ऑरा की बुकिंग रद्द कर ब्रेजा खरीदने की कोशिश की, लेकिन समय पर गाड़ी नहीं मिल सकी.

गहनों से लेकर फर्नीचर तक की थी तैयारी

सुभाष ने आरोप लगाया कि दूल्हे के लिए दो तोले की सोने की चेन, उसकी मां के लिए चार तोले के सोने के झुमके और चांदी की पायल देने की बात तय हुई थी. दूल्हे के बड़े भाई और भाभी के लिए भी गहने मांगे गए थे, जिनके ऑर्डर परिवार ने दे दिए थे. शादी के लिए फर्नीचर और घर का अन्य सामान भी खरीदा गया था. पिता के मुताबिक, फर्नीचर पर करीब 1.32 लाख रुपये खर्च हुए, जबकि शादी की कुल तैयारियों में 25 से 30 लाख रुपये लगे थे.

साधारण कपड़ों में मां के साथ पहुंचा दूल्हा

20 नवंबर को सोनीपत के मामचंद वाटिका में शादी समारोह रखा गया था. परिवार ने करीब 1,200 मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम किया था. पिता का आरोप है कि कुलदीप बारात लेकर आने के बजाय अपनी मां के साथ साधारण कपड़ों में समारोह स्थल पहुंचा और ब्रेजा के बारे में पूछने लगा. गाड़ी नहीं मिलने पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन के परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज की और उसके भाई साहिल से भी झगड़ा किया. रिश्तेदारों ने हाथ जोड़कर शादी की रस्में पूरी करने की गुहार लगाई, लेकिन दूल्हा नहीं माना और परिवार के साथ लौट गया.

मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन, पुलिस से लगाई गुहार

दूल्हे के लौटने के बाद हिना शादी के जोड़े में मंडप पर बैठी इंतजार करती रही. पिता के मुताबिक, दूल्हे पक्ष से केवल 20-30 लोग समारोह में पहुंचे थे. दूल्हे के जाने के बाद दुल्हन पक्ष के कई मेहमान भी बिना खाना खाए लौट गए. सुभाष ने बताया कि उनकी बेटी एमए और जेबीटी की पढ़ाई कर चुकी है और परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी की तैयारियां की थीं. घटना के बाद दोनों पक्षों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पिता ने सेक्टर-27 थाने में लिखित शिकायत देकर दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Bulandshahr theft case:  मालिक सोता रहा, नौकर ने जेब से निकाली नोटों की गड्डी, फिर जो किया उसने सबको चौंकाया

Bulandshahr theft case: बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिल बेगमपुर में एक नौकर पर…

Last Updated: November 22, 2026 18:36:13 IST

Firozabad murder case: मेरी हो जाओ, नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा, फिरोजाबाद में भाभी की हत्या कर फरार हुआ ममेरा देवर

Firozabad murder case: फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के कपावली ठार गांव में 24 वर्षीय…

Last Updated: November 22, 2026 17:55:12 IST

पति से अफेयर का शक, फिर बाजार में आमने-सामने आईं दो महिलाएं, बाल पकड़कर सड़क पर पटक-पटककर पीटा

Rewa fight video: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला बाजार में शनिवार को दो…

Last Updated: November 22, 2026 17:22:32 IST

Sapna Choudhary Divorce: 6 साल की शादी टूटने पर सपना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अब अच्छा नहीं है तो साथ नहीं हैं

Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक की अर्जी…

Last Updated: November 22, 2026 16:45:04 IST

वोट नहीं तो लाइट नहीं! विधायक के PA की पत्नी की हार के बाद गांव से हटवाई गईं 50 स्ट्रीट लाइटें?

Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू पंचायत समिति क्षेत्र में करीब 50…

Last Updated: November 22, 2026 16:27:40 IST

पहले देता था ड्रग्स, फिर पत्नी को बिस्तर से बांध अजनबियों को बुलाकर करवाता था दुष्कर्म; 13 साल बाद खुला खौफनाक राज

Joan Young Rape Case: जोआन ने कहा कि यह समझना और मानना ​​बहुत मुश्किल रहा…

Last Updated: November 22, 2026 16:26:11 IST