Begusarai fraud case: बेगूसराय में दो बच्चों के पिता श्यामबाबू साह ने सलोनी नाम की महिला पर शादी के तीन दिन बाद डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि महिला ने बाद में एक लाख रुपये मांगे और जान से मारने की धमकी दी. घर पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में भी महिला पर आरोप है. पुलिस ने सलोनी को गिरफ्तार कर लिया है.
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादी के तीन दिन बाद दुल्हन फरार!
Begusarai fraud case: बिहार के बेगूसराय में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है. दो बच्चों के पिता श्यामबाबू साह (45) का आरोप है कि पत्नी की मौत के बाद सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात सलोनी (35) से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और सलोनी के प्रपोज करने पर उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी. आरोप है कि शादी के महज तीन दिन बाद ही सलोनी घर से चली गई और अपने साथ जेवर तथा नकदी भी ले गई. पीड़ित का यह भी दावा है कि महिला ने फोन कर उनसे एक लाख रुपये मांगे और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.
मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव का है. श्यामबाबू के मुताबिक, उनकी पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ रह रहे थे. करीब सात साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान सलोनी से हुई. बातचीत के दौरान सलोनी ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. दोनों ने साल 2020 में शादी कर ली थी. श्यामबाबू का दावा है कि शादी से पहले भी उन्होंने सलोनी पर करीब 75 हजार रुपये खर्च किए थे.
श्यामबाबू का आरोप है कि शादी के महज तीन दिन बाद ही सलोनी घर से चली गई. जाते समय वह करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नकद भी ले गई. इसके बाद करीब चार साल तक उसका कोई पता नहीं चला. पीड़ित के मुताबिक, सलोनी ने उनके साथ शादी का रिश्ता निभाने के बजाय उनका इस्तेमाल किया.
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में श्यामबाबू को सलोनी के बेगूसराय में होने की जानकारी मिली. जब उन्होंने उससे इस बारे में सवाल किया तो महिला ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी. श्यामबाबू का आरोप है कि करीब दो महीने पहले सलोनी ने दोबारा फोन किया और एक लाख रुपये की मांग की. पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़ित का दावा है कि महिला ने उनसे कहा था कि यह उसका पेशा है.
मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, 23 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे सलोनी कुछ लोगों के साथ श्यामबाबू के घर पहुंची. आरोप है कि दरवाजा खोलते ही उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल श्यामबाबू को पहले तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. बाद में उन्हें सदर अस्पताल और फिर पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया.इलाज के बाद घर लौटने पर श्यामबाबू ने 1 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सलोनी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है.
Aaj Ka Love Rashifal 14 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शनिवार (14 नवंबर…
कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…
Bulandshahr love affair: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय शादीशुदा…
Assam bus truck collision: असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास राष्ट्रीय…
Pawan Singh Jyoti Singh dispute: भोजपुरी अभिनेता और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह गुरुवार…
Viral Road Accident CCTV Video: सोशल मीडिया पर सड़क हादसे का CCTV वीडियो वायरल है.…