Live TV
Search
Home > क्राइम > Begusarai fraud case: शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ने दिखाया असली रंग? पति का आरोप- जेवर लेकर भागी, अब मांग रही एक लाख

Begusarai fraud case: शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ने दिखाया असली रंग? पति का आरोप- जेवर लेकर भागी, अब मांग रही एक लाख

Begusarai fraud case: बेगूसराय में दो बच्चों के पिता श्यामबाबू साह ने सलोनी नाम की महिला पर शादी के तीन दिन बाद डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि महिला ने बाद में एक लाख रुपये मांगे और जान से मारने की धमकी दी. घर पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में भी महिला पर आरोप है. पुलिस ने सलोनी को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By:
Published: November 13, 2026 19:58:30 IST
Last Updated: November 13, 2026 19:58:30 IST

Mobile Ads 1x1

Begusarai fraud case: बिहार के बेगूसराय में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है. दो बच्चों के पिता श्यामबाबू साह (45) का आरोप है कि पत्नी की मौत के बाद सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात सलोनी (35) से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और सलोनी के प्रपोज करने पर उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी. आरोप है कि शादी के महज तीन दिन बाद ही सलोनी घर से चली गई और अपने साथ जेवर तथा नकदी भी ले गई. पीड़ित का यह भी दावा है कि महिला ने फोन कर उनसे एक लाख रुपये मांगे और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.

सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी, शादी के बाद लगा धोखे का आरोप

मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव का है. श्यामबाबू के मुताबिक, उनकी पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ रह रहे थे. करीब सात साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान सलोनी से हुई. बातचीत के दौरान सलोनी ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. दोनों ने साल 2020 में शादी कर ली थी. श्यामबाबू का दावा है कि शादी से पहले भी उन्होंने सलोनी पर करीब 75 हजार रुपये खर्च किए थे.

शादी के तीन दिन बाद जेवर और नकदी लेकर जाने का आरोप

श्यामबाबू का आरोप है कि शादी के महज तीन दिन बाद ही सलोनी घर से चली गई. जाते समय वह करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नकद भी ले गई. इसके बाद करीब चार साल तक उसका कोई पता नहीं चला. पीड़ित के मुताबिक, सलोनी ने उनके साथ शादी का रिश्ता निभाने के बजाय उनका इस्तेमाल किया.

दोबारा संपर्क के बाद एक लाख रुपये मांगने का दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में श्यामबाबू को सलोनी के बेगूसराय में होने की जानकारी मिली. जब उन्होंने उससे इस बारे में सवाल किया तो महिला ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी. श्यामबाबू का आरोप है कि करीब दो महीने पहले सलोनी ने दोबारा फोन किया और एक लाख रुपये की मांग की. पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़ित का दावा है कि महिला ने उनसे कहा था कि यह उसका पेशा है.

घर पहुंचकर हमला करने का भी आरोप, सलोनी गिरफ्तार

मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, 23 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे सलोनी कुछ लोगों के साथ श्यामबाबू के घर पहुंची. आरोप है कि दरवाजा खोलते ही उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल श्यामबाबू को पहले तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. बाद में उन्हें सदर अस्पताल और फिर पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया.इलाज के बाद घर लौटने पर श्यामबाबू ने 1 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सलोनी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है.

MORE NEWS