<
Categories: क्राइम

लड़की के बाथरूम में करता था ताक-झांक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की संग की गंदी हरकत

हाल ही में बेंगलुरू में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया है. इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Bengaluru Crime News: बेंगलुरू में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दी है कि एक लड़का उसके बाथरूम में ताक-झांक करता है और उसने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की. 23 वर्षीय लड़की ने दावा किया कि एक अज्ञात युवक ने 29 अप्रैल की रात लगभग 9:30 बजे घर में नहाते समय उसका वीडियो बनाने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. 

नहाते समय अज्ञात ने बनाया वीडियो

एफआईआर में बताया गया कि पीड़िता लड़की गरुड़ाचारपाल्या के आश्रय लेआउट स्थित विनोद होम्स में रहती है. वो अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी. तभी उसे एहसास हुआ कि एक अज्ञात व्यक्ति अपने फोन में उसकी वीडियो बना रहा है. ये देख वो जोर से चिल्लाई. उसकी आवाज सुनते ही वो आरोपी वहां से भाग गया.

मानसिक रूप से परेशान पीड़िता

कहा जा रहा है कि पीड़िता पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. वहीं आरोपी का नाम कार्तिक है, जो शादीशुदा है और एमबीए किया हुआ है. 30 वर्षीय कार्तिक बेंगलुरू की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. युवती ने पुलिस को बताया कि वो इस घटना के बाद से मानसिक रूप से काफी परेशान है. वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. ये पूरा मामला बेंगलुरु के महादेवपुरा के गरुड़ाचारपाल्या का बताया जा रहा है.

गिग वर्कर की हत्या का मामला

वहीं बेंगलुरू में ही एक 36 वर्षीय गिग वर्कर पर नाबालिग लड़की का पीछा करने का आरोप लगा था. लड़की के पिता और रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने वर्कर का शव नाले में फेंक दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या का मामला दर्ज किया और जांच करने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST