Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो युवतियों समेत आठ लोगों के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पीड़ितों को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये मांगे. दिल्ली में मौजूद एक दोस्त की सूचना पर पुलिस ने सभी आठों लोगों को सुरक्षित बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.
आठ लोगों को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए आरोपी
Bhopal kidnapping case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पैसों के विवाद में आठ युवक युवतियों के अपहरण और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एयरोसिटी स्थित घर में घुसकर दो युवतियों समेत आठ लोगों के साथ मारपीट की गई और फिर उन्हें जबरन दो गाड़ियों में बैठाकर अगवा कर लिया गया. आरोपियों ने कथित तौर पर सभी को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की. इस बीच दिल्ली में मौजूद एक दोस्त को शक हुआ और उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आठों लोगों को सुरक्षित बरामद कर लिया. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.
पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ित मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और भोपाल के एक होटल में साथ काम करते हैं. वे गांधी नगर थाना क्षेत्र के एयरोसिटी में रह रहे थे. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी का पीड़ितों से दो लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ितों के घर पहुंचा. वहां उनके साथ मारपीट की गई और फिर जबरन दो गाड़ियों में बैठाकर उन्हें अपने साथ ले जाया गया.
आरोप है कि अपहरण के बाद पीड़ितों के साथ गाड़ी के अंदर भी मारपीट की गई. इसके बाद उन्हें छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया. पीड़ितों ने इस दौरान दिल्ली में मौजूद अपने एक परिचित से संपर्क किया और आरोपियों के खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात कही. बातचीत सुनकर दोस्त को शक हुआ कि मामला महज पैसों के लेन देन का नहीं है. उसने बिना देर किए डायल 112 पर भोपाल पुलिस को सूचना दे दी.
दिल्ली में बैठे दोस्त की सूचना मिलने के बाद भोपाल पुलिस हरकत में आई और पीड़ितों की तलाश शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठों युवक युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक गाड़ी भी जब्त की है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. एसीपी शशांक जैन के मुताबिक, गांधीनगर क्षेत्र में आठ लोगों के अपहरण और उनके साथ मारपीट की सूचना मिली थी. आरोपियों ने पीड़ितों को गाड़ी में बंधक बनाकर घुमाया था. पुलिस को एफआरबी के माध्यम से सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई, जिसके बाद एक गाड़ी सहित तीन आरोपियों को पकड़ा गया. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पैसों के विवाद, अपहरण और फिरौती की मांग से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…
France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…
Bihar gang rape case: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दुर्गा…