<
Categories: क्राइम

Odisha Crime: पार्सल लेने के बहाने दोस्तों ने बुलाया, फिर युवक के साथ किया बड़ा कांड, पुलिस को भी दी थी गलत जानकारी

Bhubaneswar Crime: पुलिस कमिश्नर एस. देवदत्त सिंह ने बताया कि तपन को अस्पताल ले जाने वाले दोनों व्यक्ति भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं. उन्होंने शुरुआत में पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की जानकारी दी थी, लेकिन पूछताछ में उनके बयानों में विरोधाभास मिला.

Odisha Crime News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में दोस्तों के साथ जश्न मनाने पहुंचे 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवार देर रात धौली थाना क्षेत्र के शिशुपालगढ़ गांव की है. मृतक की पहचान तपन उर्फ तपु नायक के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी के रूप में उसके दोस्त विष्णुप्रसाद नायक का नाम सामने आया है.

पुलिस के अनुसार, घटना के समय मौके पर आठ से दस लोग मौजूद थे. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तपन को उसके दोस्तों ने पार्सल लेने के बहाने वहां बुलाया था. उसके पहुंचने के बाद कथित तौर पर विष्णुप्रसाद ने बंदूक निकालकर उस पर गोली चला दी. गोली लगने से तपन गंभीर रूप से घायल हो गया. दो लोग उसे पहले कैपिटल अस्पताल ले गए. बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

शुरुआत में पुलिस को घटना की सूचना लिंगराज थाना क्षेत्र के मौसीमा चौक ओवरब्रिज के पास होने की मिली थी. हालांकि, जांच के दौरान गोलीबारी की वास्तविक जगह शिशुपालगढ़ निकली. इसके बाद धौली थाने में मामला दर्ज किया गया.

पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की दी गई थी जानकारी

पुलिस कमिश्नर एस. देवदत्त सिंह ने बताया कि तपन को अस्पताल ले जाने वाले दोनों व्यक्ति भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं. उन्होंने शुरुआत में पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की जानकारी दी थी, लेकिन पूछताछ में उनके बयानों में विरोधाभास मिला. आगे की जांच में दोस्तों के बीच जश्न के दौरान गोली चलने और विष्णुप्रसाद नायक की कथित भूमिका का खुलासा हुआ.

भुवनेश्वर डीसीपी सारवण विवेक एम. ने भी घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है. मामले की जांच जारी है.

(ओडिशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट)

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

UPSC Mains Result 2026: नवंबर में जारी हो सकता है रिजल्ट, जानें कब और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट

UPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों को रिजल्ट…

Last Updated: November 5, 2026 19:26:33 IST

Love Rashifal 6 November 2026 Today Horoscope: किन 6 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव, लव मिलेगा भरपूर; पढ़िये दैनिक लव राशिफल

Love Rashifal 6 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (6 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 5, 2026 18:46:12 IST

बस में साथ हंसते दिखे विराटऔर गंभीर, वायरल हुआ VIDEO, फैंस बोले- यही है टीम इंडिया की असली तस्वीर

Virat Gautam viral video: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के पहले वनडे में जीत के बाद विराट…

Last Updated: November 5, 2026 18:43:26 IST

Kal Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 5, 2026 17:39:27 IST

Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, 23 साल का सफर खत्म

Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर…

Last Updated: November 5, 2026 17:28:54 IST