<
Categories: मनोरंजन

ब्लीच के बाद या पहले? सैफ अली खान के जवाब ने करण को चौंकाया, करीना कपूर बोलीं- ये शो में क्या हो रहा है?

Kareena Kapoor Koffee With Karan: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में सैफ अली खान और करीना कपूर खान 16 साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं. शो के प्रोमो में करण ने सैफ से उनके गुदा के रंग को लेकर सवाल पूछा तो अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'ब्लीच के बाद या पहले?' यह सुनकर करण हंस पड़े, जबकि करीना ने हैरानी से पूछा कि शो में क्या हो रहा है.

Kareena Kapoor Koffee With Karan: करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नौवें और आखिरी सीजन में सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है. शो का नया प्रोमो सामने आते ही चर्चा में आ गया है. इसकी वजह करण जौहर का एक ऐसा सवाल है, जिसे सुनकर करीना कपूर भी हैरान रह गईं, जबकि सैफ अली खान ने अपने मजाकिया अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि करण अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

सैफ से करण ने पूछा अजीब सवाल, जवाब सुनकर हंस पड़े

प्रोमो में करण जौहर सैफ अली खान से उनके गुदा (Anus) के रंग को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं. इस पर सैफ बिना झिझके पूछते हैं, ‘ब्लीच के बाद या पहले?’ उनका यह जवाब सुनकर करण जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वहीं करीना कपूर हैरान होकर पूछती हैं, ‘इस शो में क्या हो रहा है?’ तीनों के बीच हुई यह मजेदार बातचीत अब चर्चा का विषय बनी हुई है.

करीना ने खुद को बताया बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री

प्रोमो में एक और दिलचस्प पल देखने को मिलता है, जब करण जौहर करीना से पूछते हैं कि इस समय बॉलीवुड की नंबर वन फीमेल स्टार कौन है? करीना बिना देर किए खुद की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, ‘जो आपके सामने बैठी है.’ इस पर सैफ पत्नी की चुटकी लेते हुए कहते हैं कि वह दूसरी अभिनेत्रियों की भी तारीफ कर सकती हैं. करीना भी उनके जवाब पर हैरानी जताती हैं.

16 साल बाद साथ नजर आएंगे सैफ और करीना

सैफ अली खान और करीना कपूर खान करीब 16 साल बाद ‘कॉफी विद करण’ के काउच पर एक साथ लौट रहे हैं. इससे पहले दोनों साल 2010 में शो के तीसरे सीजन में साथ नजर आए थे. उस समय दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. इसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली. इस बार दोनों पति-पत्नी के रूप में शो में दिखाई देंगे.

कब और कहां देख सकेंगे एपिसोड?

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का यह नौवां और आखिरी सीजन है. सैफ और करीना वाला एपिसोड 4 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है. शो के प्रोमो ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.

sharma ranjana

Recent Posts

Love Rashifal 6 November 2026 Today Horoscope: किन 6 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव, लव मिलेगा भरपूर; पढ़िये दैनिक लव राशिफल

Love Rashifal 6 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (6 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 5, 2026 18:46:12 IST

बस में साथ हंसते दिखे विराटऔर गंभीर, वायरल हुआ VIDEO, फैंस बोले- यही है टीम इंडिया की असली तस्वीर

Virat Gautam viral video: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के पहले वनडे में जीत के बाद विराट…

Last Updated: November 5, 2026 18:43:26 IST

Odisha Crime: पार्सल लेने के बहाने दोस्तों ने बुलाया, फिर युवक के साथ किया बड़ा कांड, पुलिस को भी दी थी गलत जानकारी

Bhubaneswar Crime: पुलिस कमिश्नर एस. देवदत्त सिंह ने बताया कि तपन को अस्पताल ले जाने…

Last Updated: November 5, 2026 17:46:57 IST

Kal Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 5, 2026 17:39:27 IST

Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, 23 साल का सफर खत्म

Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर…

Last Updated: November 5, 2026 17:28:54 IST

Jharkhand News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे लेखपाल जी, रातभर हुई धुनाई, सुबह तक बदल गई पूरी जिंदगी!

Jharkhand News: झारखंड के सुंदरी गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक लेखपाल को युवती…

Last Updated: November 5, 2026 17:08:20 IST