India News (इंडिया न्यूज़) Bihar : नालंदा के छबिलापुर थाना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 22 अगस्त की रात कुछ बदमाशों ने भूसा व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फेंस कर घटना की जानकारी दिए।
पुलिस ने हत्यारों को किया गिरफ्तार
डीएसपी ने बताया कि पटेल नगर के खरजमा निवासी अजय कुमार की हत्या कर दी गई। जिसके बाद मृतका की पत्नी बिभा देवी ने छबिलापुर थाना में केस दर्ज कराया। यह पूरी तरह से ब्लाइंड केस था, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी राजगीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने चार बदमाशों को घटना के वक्त उपयोग में लाए गए हथियार एवं मोबाईल के साथ गिरफ्तार लिया है। गिरफ्तार आरोपी नालन्दा और गया जिले के निवासी है।
आपसी रंजिश के कारण हत्या
छबिलापुर थानाध्यक्ष ने कहा अजय कुमार के पूर्व सहयोगी साधु शरण महतो के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। साधु शरण महतो को संदेह था कि उसके बेटे के मौत का जिम्मेदार अजय कुमार है। इसके बाद बीस हजार रुपए में साधु शरण ने दो कट्टा और कारतुस खरीदा। इसके साथ ही पांच लाख रुपए में दो शूटर रामप्रवेश एवं सुजीत कुमार को हत्या करने की जिम्मदारी सौंपी गई।
आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन
गिरफ्तार बदमाशों के पास से चार मोबाईल , दो कट्टा और पांच कारतूस बरामद किया गया। इन बदमाशों को पकड़ने में राजगीर डीएसपी, प्रदीप कुमार के अलावे छबिलापुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, राजगीर थानाध्यक्ष अभय कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार शामिल रहे।
Also Read:
- Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य सेवा की खुली पोल, टॉर्च के सहारे ICU में मरीजों का ईलाज
- Bihar News: प्रशांत किशोर बिहार में क्यों कर रहे पदयात्रा…