होम / Bihar News: प्रशांत किशोर बिहार में क्यों कर रहे पदयात्रा…

Bihar News: प्रशांत किशोर बिहार में क्यों कर रहे पदयात्रा…

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 22, 2023, 3:54 pm IST

India News(इंडिया न्यूज़), Shakti: PM मोदी के चुनावी रणनीतिकार से चर्चा में आए प्रशांत किशोर ऊर्फ पीके आज बिहार में पदयात्रा कर रहे है। सवाल यह उठता है कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे प्रशांत किशोर क्यों पदयात्रा कर रहे है? इसकी जरूरत उन्हें क्यों आन पड़ी? राजनीतिक के जानकारों की माने तो पीके बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश करने के साथ साथ बीजेपी की राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगे है। पीके अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस,राजद और जदयू पर लगातार बयानबाजी भी करते रहे है।

कांग्रेस ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि, राहुल गांधी को बिहार से क्या मतलब है? आप बताइए जरा कि राहुल गांधी को बिहार में पिछली बार कब देखा था? बिहार के मुद्दे पर कभी बोलते हुए सुना आपने? कांग्रेस ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है। यही कारण है कि बिहार की जनता ने इतनी समझदारी दिखाई कि कांग्रेस को बिहार से पूरे सिरे से काटकर फेंक दिया।

आज कांग्रेस का 5 प्रतिशत वोट बिहार में नहीं है

आज कांग्रेस का बिहार में कोई नाम निशान नहीं है. कई बार मुझसे पत्रकार कहते हैं कि आप कांग्रेस की शिकायत नहीं करते हैं। कांग्रेस ने जो बिहार में गलती की उसका पूरा खामियाजा उन्होंने भुगता। बिहार में कांग्रेस साल 1990 तक रूलिंग पार्टी हुआ करती थी। आज कांग्रेस का 5 प्रतिशत वोट बिहार में नहीं है। बिहार में 1990 के बाद से जो 3 दल हैं जो पिछले 32 सालों से बिहार को चला रहे हैं वो हैं लालू, नीतीश और भाजपा तो इन तीनों पर सवाल नहीं खड़ा करेंगे तो क्या शिवसेना पर सवाल खड़ा करेंगे?

कर्नाटक की महिला ज्यादा गरीब है या बिहार की महिला ?

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि गरीब की बात करने वाले ये लोग अभी बोल रहे हैं कि कर्नाटक में महिलाओं को 3 हजार रुपये देंगे। कर्नाटक की महिला ज्यादा गरीब है या बिहार की महिला ज्यादा गरीब है? अगर कर्नाटक की महिला को 3 हजार रुपये मिलना चाहिए तो कांग्रेस के लोग बिहार में सरकार में शामिल हैं तो जरा बताइए कि बिहार की महिलाओं को क्यों नहीं एक हजार भी दिलवा रहे हो? ये किस भ्रम में आप लोग पड़े हैं। इन लोगों से क्या सवाल करें? जो आदमी अपने जीवन में बिहार के चार जिलों का नाम नहीं जानता है उससे क्या सवाल करें?

सवाल यह है कि पीके नीतीश कुमार , लालू यादव और कांग्रेस पर पदयात्रा के दौरान बयान दें रहे है लेकिन बीजेपी के खिलाफ न्रम क्यों है। राजनीतिक पंडितों कि माने तो पीके बीजेपी के लिए बिहार में राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगे है।

Read more: देश में पूर्ण बहुमत की सरकार हो तो बड़े फैसले ले सकते हैं- PM Modi

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पटौदी पैलेस से स्विस होम तक, इतने करोड़ के मालिक हैं Kareena-Saif Ali Khan -Indianews
Lok Sabha Election: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज, जानें क्या कहा
Bareilly: सनकी प्रेमी की हैवानियत, पहले किया दुष्कर्म फिर गर्म रोड से लिखा चेहरे पर अपना नाम-Indianews
इस वजह से लापता हुए थे तारक मेहता फेम Gurucharan Singh, कारण जान हो जाएंगे हैरान -Indianews
पंजाब के लोगों के लिए ये क्या बोल गए Aamir Khan, ‘नमस्ते की ताकत’ पर कही ये बात-Indianews
Reliance Jio: रिलायंस जियो ने इंटरनेट की दुनिया में मचाया तहलका, सबसे बड़े मोबाइल डेटा ब्रांड के रूप में चाइना मोबाइल को छोड़ा पीछे-Indianews
कब थमेगा मणिपुर में मौत का मंजर? एक बार फिर मेटेई और कुकी समुदायों के बीच जमकर हुई गोलीबारी-Indianews
ADVERTISEMENT