चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक कपल ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद कातिलों ने बेरहमी से उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों और मैदे के साथ पकाया.
पंजाब में रंजिश के कारण युवक पर तलवार से हमला
चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक कपल ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद कातिलों ने बेरहमी से उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों और मैदे के साथ पकाया.
आरोपी कपल ने बाकी बचे हिस्से को सूटकेस में भरकर पैक कर दिया और उसको आगरा जाने वाली ट्रेन में छोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी कपल को गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला तब सामने आया जब आगरा रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के पहुंचने पर एक लावारिस सूटकेस मिला. उस सूटकेस में महिला के शरीर के कटे हुए टुकड़े रखे हुए थे. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सूटकेस के अंदर उनको प्लास्टिक कवर पर चेन्नई की एक जानी-मानी टेक्सटाइल कंपनी का नाम मिला. इससे पुलिस का ध्यान चेन्नई की ओर गया.
इसके बाद चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. इससे पता चला कि एक कपल गुडुवांचरी जाने से पहले ट्रेन में वह सूटकेस रखकर चला गया था. इसके बाद पुलिस गुडुवांचरी के उस किराए के मकान में पहुंची, जहां कपल रहता था. वहां शव का बाकी हिस्सा मिला. जांच में पता चला कि कपल ने शरीर के कुछ हिस्सों को पकाने के बाद बाकी टुकड़ों को सूटकेस में रखकर ट्रेन से भेज दिया और खुद भागने की कोशिश की. मृतक महिला की पहचान हैथुल निशा के रूप में हुई है. वह तांबरम के पास एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी.
जांच के बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने सबसे पहले मणिपुर में ओडिशा के रहने वाले 22 साल के माणिक लस्कर को गिरफ्तार किया है. हत्या के बाद वह वहां छिपा हुआ था. इसके बाद उसकी पत्नी भागमती माझी को भी मणिपुर से पकड़ लिया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि हैथुल निशा और माणिक लस्कर की जान-पहचान काम के दौरान हुई थी. यह रिश्ता बाद में अवैध संबंध में बदल गया.
माणिक की पत्नी भागमती को इस बात की जानकारी हुई तो उसने आपत्ति जताई. इसके बाद झगड़ा बढ़ा और कपल ने हैथुल निशा की हत्या की साजिश रची. सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. पुलिस ने गिरफ्तार कपल से कड़ी पूछताछ की और आगे की जांच जारी है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…