Delhi Airport Security Breach: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बिना वैध दस्तावेज घुसने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को CISF और QRT के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चंद सेकंड में पकड़ लिया.
Delhi Airport Security Breach
Delhi Airport Security Breach: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन टर्मिनल के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों की सतर्कता के चलते उसकी कोशिश नाकाम हो गई. जवानों ने कुछ ही सेकंड में उसे पकड़ लिया. इस पूरी कार्रवाई में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने भी अहम भूमिका निभाई.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर हुई. यहां CISF के जवान सुरक्षा जांच और निगरानी की ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल में जबरन प्रवेश करने लगा. व्यक्ति की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी तुरंत सतर्क हो गए. जवानों ने बिना देर किए उसे रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी.
Alert CISF Personnel Foil Forceful Entry Attempt at IGI Airport, Delhi! Displaying exceptional alertness and prompt response, CISF personnel deployed at Departure Gate of Terminal-3, IGI Airport, swiftly apprehended an individual attempting to forcibly enter the terminal without valid travel documents. With the timely assistance of QRT personnel, the individual was intercepted within seconds, preventing unauthorised entry and averting a potential security breach. The swift and coordinated action reflects the alertness, professionalism and operational preparedness of CISF personnel in safeguarding airport security. @HMOIndia @RamMNK @CISFAirport
— CISF (@CISFHQrs) November 18, 2026
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात जवानों ने तुरंत क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को सूचना दी. अलर्ट मिलते ही QRT के जवान भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद CISF और QRT की टीम ने मिलकर संदिग्ध व्यक्ति को घेर लिया और कुछ ही सेकंड में उसे अपने नियंत्रण में ले लिया. जवानों की तेजी और आपसी तालमेल के कारण व्यक्ति एयरपोर्ट के प्रतिबंधित सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सका. इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें CISF जवानों की मुस्तैदी देखी जा सकती है.
एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. यहां छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में CISF के जवानों की सतर्कता और तुरंत फैसला लेने की क्षमता काफी अहम है. टर्मिनल-3 पर हुई इस कार्रवाई में जवानों ने टीमवर्क और तेजी का परिचय दिया. समय रहते संदिग्ध को रोककर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में संभावित सेंध को नाकाम कर दिया.
फिलहाल CISF की ओर से पकड़े गए व्यक्ति की पहचान और उसके मकसद को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. साथ ही, उसे हिरासत में लेने के बाद क्या कार्रवाई की गई, इस बारे में भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 नवंबर को कमजोरी के साथ कारोबार शुरू होने की…
Lucknow Murder Case: आरोपी 26 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचे और अनुराग की आने-जाने और ठिकानों…
Petrol Diesel Price Today 19 November 2026:अगर सबसे महंगे पेट्रोल और डीज़ल की बात करें,…
Ramayana Box Office Collection:इस उपलब्धि के साथ रणबीर कपूर और साई पल्लवी के करियर में…
Weather Update 19 November 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज, 19 नवंबर को…
Watch Video: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत चर्चा में हैं. वजह है उनकी ड्रेस…