Dahod Instagram Live Suicide: गुजरात के दाहोद में 22 साल का युवक और 16 साल लड़की की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों रिश्ते में थे और परिवार शादी के खिलाफ था.
शराब के नशे में पिता से मांगे पैसे, इनकार पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
Dahod Instagram Live Death: गुजरात के दाहोद जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 22 साल के एक युवक और 16 साल की लड़की की मौत हो गई. दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों Instagram पर लाइव थे और कई लोग उस लाइव स्ट्रीम को देख रहे थे.
पुलिस के अनुसार, युवक और नाबालिग लड़की एक-दूसरे को जानते थे और शादी करना चाहते थे. कुछ दिन पहले युवक लड़की को अपने माता-पिता से मिलाने भी ले गया था. दोनों ने शादी के लिए परिवार से अनुमति मांगी थी. बताया गया है कि परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी. पुलिस के मुताबिक, दोनों एक ही समुदाय और एक ही सरनेम से जुड़े थे. इसी वजह से परिवार ने शादी के लिए सहमति नहीं दी थी. इसके बाद दोनों काफी परेशान थे.
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह दोनों लिमखेड़ा इलाके से सिंगवद तालुका के हरिपुर गांव के जंगल वाले इलाके में पहुंचे. वहां से Instagram पर लाइव स्ट्रीम शुरू हुई. कुछ समय बाद लाइव देख रहे लोगों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की गई.
ये भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की…
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार की असहमति के अलावा इस घटना के पीछे कोई दूसरी वजह भी थी या नहीं. मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है. सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाओं को लेकर विशेषज्ञ लगातार लोगों से अपील करते रहे हैं कि संकट की स्थिति में अकेले रहने के बजाय परिवार, दोस्तों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से तुरंत मदद लें.
ये भी पढ़ें:Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन
Caught on Camera: लोगों के घरों से जहरीले सांपों को पकड़कर बाहर निकालने वाले एक…
DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने 28 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते…
कलर जेमस्टोन और ज्वेलरी की जांच के लिए भी जारी होंगी रिपोर्ट, उद्घाटन समारोह में…
Spain Train Crash Video Update: स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर…
श्योर ब्लू क्लब कैंपेन के तहत फैशन, परिवार और त्योहारों की खुशियों का जश्न वडोदरा।…
Musheer Khan Ranji Trophy: मुंबई के युवा ऑलराउंडर मुशीर खान ने हरियाणा के खिलाफ 109…