Live TV
Search
Home > देश > ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट

ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट

Dehradun Triple Murder: देहरादून में एक प्लंबर ने 300 रुपये के लिए एक बुजुर्ग दंपति और पास में काम करने वाली नौकरानी की हत्या कर दी. स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं इस मामले के बाद इलाके में दहशत है.

Written By:
Last Updated: October 7, 2026 12:04:26 IST

Mobile Ads 1x1

Dehradun Triple Murder: देहरादून की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार को हुई ट्रिपल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. मामूली मजदूरी को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग दंपती और उनके पड़ोस में काम करने वाली महिला की जान चली गई. पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों की पहचान 80 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 75 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और 48 वर्षीय तिलया देवी उर्फ शीला के रूप में हुई है. बता दें कि रमेश कपूर आर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर अधिकारी थे. वहीं उनकी पत्नी रजनी कपूर आर्डिनेंस फैक्ट्री इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रह चुकी थीं.

300 रुपये के लिए हुई बहस

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजकुमार लगभग दो साल से कपूर दंपती के घर पर प्लंबिंग का काम करता था. मंगलवार को भी वह काम करने पहुंचा था. बताया जा रहा है कि उसने लगभग दो घंटे काम किया और इसके बदले पूरे दिन की 600 रुपये मजदूरी मांगी. दंपती का कहना था कि उसने आधे दिन से भी कम काम किया है, इसलिए उसे 300 रुपये ही दिए जाएंगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई.

पेंचकस से गोदकर तीन की हत्या

विवाद के बाद राजकुमार वहां से चला गया लेकिन कुछ समय बाद दोबारा घर में पहुंच गया. पुलिस के अनुसार, उसने पहले रजनी कपूर के गले से चेन खींची. इसके बाद पेचकस से बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया. घर से आवाजें सुनकर शीला मदद के लिए पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी चेन लेकर वहां से भागने लगा. पड़ोसियों को जब वारदात का पता चला तो उन्होंने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर तीनों गंभीर रूप से घायल मिले. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब हत्या की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. बता दें कि कपूर दंपती के दोनों बेटे दूसरे शहरों में रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

MORE NEWS