Gangster News: दिशा पाटनी के घर फायरिंग में शामिल दो शूटरों को गाजियाबाद में मार गिराया. वहीं इन शूटरों के पास से वही तुर्की में बनी जिगाना पिस्टल मिली है जिससे अतीक और अशरफ को मार गिराया था.
disha patani case
Disha Patani Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली घर पर हुई फायरिंग केस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दिशा पाटनी के मामले में बदमाशों के एनकाउंटर होने के बाद हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है. दरअसल, इन बदमाशों ने एनकाउंटर के बाद बरामद हथियारों ने पुलिस और जांच एजेंसियों को हैरान कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि शूटरों के पास से वही खतरनाक पिस्टल मिली, जिससे पहले माफिया अतीक-अशरफ की हत्या और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल किया गया था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ सालों में ज़िगाना पिस्तौल गैंगस्टरों की पसंदीदा बन गई है. वहीं जांच एजेंसियों का कहना है कि इसे पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए पंजाब सीमा पर गिराया जाता है. वहीं नेपाल के रास्ते कार्गो के ज़रिए भी बड़ी मात्रा में इसकी तस्करी होना आम बात है. हाल ही में गिरफ्तार हुए देश के सबसे बड़े हथियार सप्लायर सलीम पिस्टल ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पूछताछ में ये राज खोला है कि उसने ही भारत में गैंगस्टरों को सबसे पहले जिगना पिस्टल सप्लाई की थी. तब से इस पिस्टल को लेकर गैंगस्टरों के बीच अलग ही पागलपन है या यूं कहें कि ये उनकी पसंदीदा पिस्टल बन गई है. खासकर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर इस हथियार का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक, दिशा पटानी के घर पर फायरिंग की प्लानिंग गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने की थी. विदेश में बैठे इन गैंगस्टरों ने अपने हैंडलर के ज़रिए पांच शूटरों को बरेली भेजा था. 11 सितंबर को पांचों शूटर बरेली पहुंचे. वे पंजाब होटल में रुके थे. इसी दौरान एक शूटर बीमार पड़ गया और वापस लौट गया. यानी चार शूटर ही मिशन पर निकले. उसी दिन एक काली स्प्लेंडर और एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर उन्होंने दिशा पटानी के घर की रेकी की. नकुल और विजय नाम के शूटर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर थे, जबकि अरुण और रविंद्र अपाचे मोटरसाइकिल पर थे.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…