सोशल मीडिया (Social Media) पर एक घरेलू हिंसा (Domestic Violence) के वीडियो (Viral Video) ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. जिसको देखने के बाद लोगों ने पुलिस से महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई (Legal Action) की मांग की है.
हिडन कैमरे में कैद महिला ने लगातार किए थप्पड़ों की बौछार
Domestic Violence Goes Viral: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो आपको विचलित कर सकता है. जहां, वीडियो घरेलू हिंसा को एक बार फिर से उजागर करता है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति पर बेरहमी से हमला करती हुई नज़र आ रही है. हिडन कैमरे में कैद इस फुटेज में महिला लगातार थप्पड़ों की बौछार कर रही है, जबकि घर में मौजूद एक बच्चा और दो अन्य महिलाएं सिर्फ देख रहे हैं. तो वहीं, यह घटना न सिर्फ शारीरिक हिंसा बल्कि घर के अंदर चल रहे जहरीले वातावरण और बच्चों पर पड़ने वाले मानसिक तनाव पर भी गहरा असर डाल रही है. फिलहाल, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है.
ज्यादातर घरेलू हिंसा की चर्चा होते ही हमारे मन में एक खास छवि उभरने लगती है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ और ही बयां करता है. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि पत्नी लगातार अपने पति पर थप्पड़ों की बौछार कर रही है. लेकिन, सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि पति ने बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन पत्नी ने दोबारा पलटकर हिंसा करने की कोशिश की.
इस पूरी घटना का सबसे दुखद पहलू वहां मौजूद अन्य लोगों की मौजूदगी है. जहां, कमरे में दो अन्य महिलाएं भी थीं, जिन्होंने हिंसा को रोकने के बजाय तमाशा देखने ज्यादा पसंद किया. तो वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हिंसक माहौल में पले-बढ़े बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है. जिससे भविष्य में उनके व्यवहार में भी हिंसा देखने को मिल सकता है.
इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा वह दंग रह गया. वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा जमकर फूटा है. जिसके बाद लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘हिंसा का कोई लिंग नहीं होता है’. (Violence has no gender) और पुरुष के खिलाफ होने वाली हिंसा को भी उतनी ही गंभीरता से लिया जाना चाहिए. इतना ही नहीं, कई अन्य यूजर्स ने पुलिस और प्रशासन से इस महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.
माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, लोकसभा…
Anuj Thakur Died: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो…
Bihar Crime News: भोजपुर में 14 साल के मोहित की हत्या का खुलासा हुआ है.…
Virat Kohli Records in IND vs NZ ODI Series 2026: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 में…
AAP MLAs Join BJP in Punjab: जैसे ही AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए…
Hamirpur 3 Year Old Girl Rape and Murder Case: घटना के बाद परिवार वाले गुस्से…