<
Categories: क्राइम

Odisha Crime: शख्स ने किया रिश्ते को शर्मसार, बेटी की बच्ची का बाप बना पिता, काफी समय से कर रहा था रेप

Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ही अपनी बेटी का काफी समय से रेप कर रहा था. इसकी वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Odisha Crime News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से एक अत्यंत विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता पर अपनी ही दिव्यांग बेटी का यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगा है. इस शर्मनाक कृत्य का पर्दाफाश तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया. यह मामला ढेंकनाल के रसोल थाना अंतर्गत एक गांव का है. आरोपी पिता पिछले काफी समय से अपनी दिव्यांग बेटी की लाचारी का फायदा उठाकर उसके साथ रेप कर रहा था. लड़की की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण यह घिनौना खेल लंबे समय तक छिपा रहा.

पीड़िता के स्वास्थ्य में आए बदलावों को देखकर जब परिजनों को संदेह हुआ, तो उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई. रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिससे परिवार सन्न रह गया. आनन-फानन में उसे जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पीड़िता ने एक नवजात को जन्म दिया. इस हृदयविदारक घटना के बाद पीड़िता की मां ने लोक-लाज की परवाह न करते हुए न्याय का रास्ता चुना.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

उनकी तहरीर पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया. रसोल पुलिस ने केस संख्या 85/26 के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने 59 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह अपराध न केवल कानूनन जुर्म है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की हत्या है. पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके.

स्थानीय निवासियों में जबरदस्त गुस्सा

इस घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय निवासियों में जबरदस्त गुस्सा है. ग्रामीणों ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दरिंदे को समाज में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. फिलहाल, मां और नवजात की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST

CEC ज्ञानेश कुमार को ‘हटाने का प्रस्ताव’ फेल! सभापति के फैसले से पलटी बाजी, 193 सांसदों के साइन भी बेअसर

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…

Last Updated: April 6, 2026 22:26:16 IST

अपनी मर्जी से की शादी तो पूरे खानदान को मिलेगी सजा, इस गांव के पंचायत ने बनाया ‘अजीब’ नियम; छिड़ गई बहस!

Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:28:05 IST

अनुपमा में महाट्विस्ट के लिए रहें तैयार, राही और गौतम के बीच होगी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंचेगी बात!

इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:12:58 IST

डिजिटल नशा घटा रहा आईक्यू लेवल! स्क्रीन-सिंड्रोम की चपेट में Zen-Z, दिमागी सेहत 7 तरीके से रखें ठीक

Digital Addiction In Zen-Z: आज का डिजिटल नशा दृष्टि को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है.…

Last Updated: April 6, 2026 20:51:18 IST