<

Viral Video: गैस के लिए सरेआम गुंडागर्दी! महिला ने पत्थर दिखाकर डिलीवरी मैन से छीना सिलेंडर, वीडियो हुआ वायरल

Woman Fights for Cylinder: गैस के लिए सरेआम मचाया गदर! बीच सड़क एक महिला ने पत्थर दिखाकर डिलीवरी मैन से छीना सिलेंडर. मजबूरी है या दबंगई? सोशल मीडिया पर वायरल हुई खौफनाक छीना-झपटी का पूरा वीडियो.

Women Fighting For Gas Cylinder: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-कुछ नहीं करते, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो बिना किसी फिल्टर के समाज की एक अजीब मगर कड़वी हकीकत बयां कर देते हैं. सुनने में या देखने में यह किसी कॉमेडी फिल्म का सीन लग सकता है, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने नेटिज़न्स को हैरान कर दिया है. यह वीडियो हमें हंसाता भी है लेकिन एक गहरी चिंता भी पैदा करता है कि क्या वाकई गैस की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि लोग सड़क पर हाथापाई और पत्थर उठाने पर उतारू हैं? या फिर यह सिर्फ एक दबंग महिला के खौफ की कहानी है?

वीडियो में क्या है?

वीडियो में एक गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाला व्यक्ति अपनी बाइक पर सिलेंडर लादकर एक गली से गुज़र रहा है. अचानक, पीछे से एक महिला आती है और ज़बरदस्ती उसकी बाइक से सिलेंडर उठा लेती है. यह देखकर डिलीवरी वाला तुरंत अपनी बाइक रोक देता है और महिला के हाथ से सिलेंडर वापस लेने की कोशिश करता है, लेकिन महिला सिलेंडर छोड़ने से मना कर देती है और उसे कसकर पकड़ लेती है. जब वह व्यक्ति सिलेंडर को उसके हाथों से छुड़ाने की कोशिश करता है, तो महिला एक बार फिर सिलेंडर को बाइक से नीचे खींच लेती है. वीडियो में महिला को एक पत्थर उठाते हुए और उसका इस्तेमाल करके डिलीवरी वाले को डराते हुए भी देखा जा सकता है. डिलीवरी वाला महिला के इस आक्रामक रवैये से काफी परेशान नज़र आता है.

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में एक युवक को अपनी छत से अपने मोबाइल फ़ोन पर यह पूरा नज़ारा रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है. उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘यह महिला मेरी ही गली में रहती है, और यहाँ उसका इतना खौफ़ और दबदबा है कि अगर कोई फेरीवाला या विक्रेता इस गली में घुस जाए, तो उसका यहाँ से गुज़र पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है. वह उनसे कुछ लिए बिना उन्हें गली पार भी नहीं करने देती. अब जब आज उसका गैस खत्म हो गया है, तो वह सीधे डिलीवरी वाले की बाइक से ही सिलेंडर छीन रही है. मुझे नहीं लगता कि यह व्यक्ति अब कभी इस गली में गैस सिलेंडर देने वापस आएगा.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: viral Video

Recent Posts

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST

Windsor EV vs Honda Amaze: क्या रहेगी वैल्यू फॉर मनी कार? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…

Last Updated: May 17, 2026 20:53:00 IST

Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 में से कौन सी स्पोर्ट्स बाइक ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत

आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…

Last Updated: May 17, 2026 20:49:05 IST

एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…

Last Updated: May 17, 2026 19:40:53 IST

Likeness Detection: यूट्यूब का नया फीचर देगा Deepfake से सुरक्षा, जानें कैसे काम करता है, step by step guide

यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…

Last Updated: May 17, 2026 18:16:00 IST