<
Categories: क्राइम

Greater Noida Student Suicide: किस बात को लेकर बीटेक स्टूडेंट ने कर ली खुदखुशी, छात्रों में डर का माहौल?

Greater Noida Student Suicide: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के हॉस्टल में बेल्ट और पाइप से पिटाई के बाद एक स्टूडेंट ने खुदखुशी कर ली. मृतक छात्र चौथे तल के कक्ष संख्या-404 में रहता था.

Greater Noida Student Suicide: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के हॉस्टल में बेल्ट और पाइप से पिटाई के बाद एक स्टूडेंट ने खुदखुशी कर ली. मृतक छात्र चौथे तल के कक्ष संख्या-404 में रहता था. दोस्तों का आरोप है कि वह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे हॉस्टल पहुंच गया था. जबकि बाहर से लौटने की समय-सीमा रात 10 बजे तक है. हॉस्टल स्टाफ ने उस पर शराब पीने का आरोप मढ़ दिया. उदित ने 10 हजार रुपए का जुर्माना भी जमा कर दिया. इसके बावजूद वार्डन ने उसके पिता को फोन कर शिकायत की, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया.

बेल्ट से की पिटाई

छात्रों का आरोप है कि इसके बाद कुछ वार्डनों और कर्मचारियों ने उदित के साथ डेढ़ घंटे तक हाथापाई की और फिर बेल्ट और पाइप से भी पीटा. उदित बार-बार कहता रहा कि उसके पिता ने आज तक उस पर हाथ नहीं उठाया लेकिन हॉस्टल स्टाफ की मारपीट से वह गहरे सदमे में चला गया. कुछ देर बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना के समय अधिकांश छात्र सो रहे थे. हंगामा सुनकर वे बाहर निकले तो स्थिति भयावह थी. एक अन्य चश्मदीद जितेंद्र प्रताप के अनुसार, सूचना मिलने पर वह रात करीब दो बजे हॉस्टल पहुंचे. उस समय तक हॉस्टल का मालिक भीतर मौजूद था.

छात्रों में दहशत का माहौल

आरोप है कि छात्र के साथ करीब डेढ़ घंटे तक मारपीट की गई. कई छात्रों का यह भी कहना है कि उदित को धक्का दिया गया था, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस आरोप से इंकार किया है. घटना के बाद छात्रों में दहशत का माहौल है. सुरक्षा को लेकर आशंकित कई छात्र हॉस्टल खाली करने लगे हैं. उस समय हॉस्टल में 200 से ज्यादा छात्र थे. पुलिस ने शनिवार सुबह हॉस्टल में आने-जाने वालों से पूछताछ की और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी. हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. 

घटना से नाराज परिजन ने शनिवार शाम को छात्र की मौत के मामले में कार्रवाई और पीड़ित छात्र को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला. इसमें आसपास के हॉस्टल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को झांसी ले गए. मामले में देर शाम तक छात्र की पोस्टम़ॉर्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी. परिजन से पुलिस ने कहां कि रविवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट साझा की जाएगी. फिलहाल, आगे की जांच जारी है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST