<
Categories: क्रिकेट

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आखिरी ओवर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पंजाब की ओर से 20वां ओवर डालने आए अर्शदीप ने ऐसा ओवर फेंका, जो करीब 12 मिनट लंबा था.

आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आखिरी ओवर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पंजाब की ओर से 20वां ओवर डालने आए अर्शदीप ने ऐसा ओवर फेंका, जो क्रिकेट फैंस के लिए काफी लंबा और धीमा महसूस हुआ. उन्होंने इस एक ओवर में कुल 11 गेंदें डालीं और इसे पूरा करने में करीब 12 मिनट का समय लग गया. इस दौरान फैंस ने काफी बोर महसूस किया.
ओवर की शुरुआत ही वाइड बाउंसर से हुई, जिससे साफ दिखा कि अर्शदीप अपनी लाइन-लेंथ को लेकर संघर्ष कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने ऑफ-स्टंप के बाहर धीमी गेंदों से राहुल तेवतिया को रोकने की कोशिश की, लेकिन 19.3 पर तेवतिया ने शानदार पुल शॉट खेलते हुए चौका जड़ दिया, जो गुजरात के लिए बेहद अहम साबित हुआ. इसी ओवर में अर्शदीप से तीसरी बाउंसर के चलते एक नो-बॉल भी हो गई, जिस पर फ्री-हिट मिली, लेकिन बल्लेबाज़ बड़ा शॉट नहीं लगा सके.

1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे

इस ओवर की सबसे बड़ी कहानी रही एक्स्ट्रा रन और बार-बार रुकावट. अर्शदीप ने कई वाइड गेंदें डालीं और एक मौके पर ओवरथ्रो के चलते दो अतिरिक्त रन भी दे दिए. इससे ओवर की गति लगातार टूटती रही और मैच का फ्लो भी प्रभावित हुआ. ओवर के अंतिम गेंद में अर्शदीप स्ट्राइक पर आए, जहां एक गेंद को पहले वाइड दिया गया, लेकिन पंजाब किंग्स ने रिव्यू लेकर फैसला पलटवा दिया. इस ओवर में कुल 12 रन आए. जबकि उन्होंने 11 गेंदे फेंकी.

162 पर सिमटी गुजरात की टीम

अल्ट्राएज में कोई एज नहीं मिला और उसे डॉट बॉल करार दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम ने ओवर को और ज्यादा लंबा और चर्चा का विषय बना दिया. कुल मिलाकर, डेथ ओवर में जहां तेजी और रोमांच की उम्मीद होती है, वहां यह ओवर एक्स्ट्रा गेंदों, रिव्यू और रुकावटों के कारण ‘बोरिंग’ साबित हुआ. हालांकि, बड़े शॉट्स ज्यादा नहीं लगे, लेकिन इस ओवर ने मैच की रफ्तार को जरूर धीमा कर दिया. पंजाब किंग्स गुजरात को 162 रन पर रोकने में कामयाब रही.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST