<
Categories: क्राइम

सूरत में अजीज ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़ा; इलाके में बढ़ा तनाव

Gujarat Crime News: गुजरात के सूरत में कक्षा 10 की एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अजीज इलियाज को गिरफ्तार कर लिया है. इलाके में माहौल को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है.

Surat Student Molestation Case: सूरत के अलथाण क्षेत्र में कक्षा-10 की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. सोमवार को यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अलथाण पुलिस स्टेशन पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त किया. सूत्रों के अनुसार, बाडोली निवासी 39 वर्षीय मोहम्मद अज़ीज इलियाज़ ने छात्रा का हाथ पकड़ने की कोशिश की.

छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की खबर तेजी से फैलते ही लोगों में रोष फैल गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक मनु पटेल भी पुलिस स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की.

इलाके का माहौल हुआ तनावपूर्ण

पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ बढ़ने के कारण माहौल अत्यंत तनावपूर्ण बन गया. पुलिस ने इलाके में कड़ा बंदोबस्त किया, एसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. इस दौरान कुछ लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए आरोपी की पिटाई भी की, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. पुलिस की 112 वैन के पहुंचने के बाद भी उग्र भीड़ ने आरोपी पर हमला किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और हालात पर नजर रखी जा रही है.

डीसीपी निधि ठाकुर ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर डीसीपी निधि ठाकुर का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के अभिभावकों और कक्षा अध्यापिका की उपस्थिति में शिकायत दर्ज की जा रही है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. विधायक मनु पटेल ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की है. पुलिस सतर्कता के साथ इलाके में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है ताकि कोई अनचाही घटना न हो. 

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST