<
Categories: क्राइम

Hathras couple murdered: हाथरस में दंपति की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर खून से सने मिले पूर्व फौजी और पत्नी

Hathras couple murdered: हाथरस के सादाबाद में रविवार सुबह 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन और उनकी पत्नी सद्दो बेगम के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले. सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद घटना का पता चला. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है.

Hathras couple murdered: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद में रविवार सुबह एक दंपति की हत्या से सनसनी फैल गई. बाईपास मार्ग स्थित मकान में रहने वाले 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन और उनकी पत्नी सद्दो बेगम के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले. शुरुआती जांच में दोनों की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी.

सुबह साढ़े 9 बजे तक नहीं खुला घर का दरवाजा

जानकारी के मुताबिक, शमशुद्दीन अपनी पत्नी के साथ सादाबाद बाईपास मार्ग स्थित मकान में रहते थे. रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक जब घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ. पड़ोसियों ने परिजनों की मदद से किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाया. अंदर पहुंचते ही दोनों के शव खून से सने हुए मिले.

खून से लथपथ मिले दोनों के शव

दंपति के शव घर के अंदर पड़े होने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी पहुंची. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर दोनों की चाकू या धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि हत्या किस तरह और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद होगी.

पुलिस ने सील किया क्राइम सीन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू किए. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अब हत्या के कारण और वारदात से जुड़े सुराग तलाश रही है. आसपास रहने वाले लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, करीब 9 बजे दंपति के मृत पाए जाने की सूचना मिली थी. प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या किए जाने की बात सामने आई है. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

क्या है ‘थाई मामन’ योजना? सरकार देती है सोने की अंगूठी, जानिए किसे मिल रहा इसका लाभ और कौन कर सकता है आवेदन

Thai Maman scheme: तमिलनाडु में नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी क्यों दी…

Last Updated: September 28, 2026 16:49:04 IST

मुकदमा, गिरफ्तारी और 14 महीने की जुदाई… हाईकोर्ट के फैसले से फिर एक हुए सोनिका-अकबर

Right to choose life partner: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की 26 वर्षीय सोनिका चौहान को…

Last Updated: September 28, 2026 16:13:35 IST

UP chunav 2027: यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच, सहारनपुर से रायबरेली तक इन सीटों पर फंसा मामला

UP chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…

Last Updated: September 28, 2026 15:40:13 IST

Bank Unions Strike: रविवार को भी किया काम और हड़ताल भी हो गई कैंसिल! सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए छलका बैंक कर्मचारियों का दर्द

बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टलने के बाद अब कर्मचारियों को इस हफ्ते बिना…

Last Updated: September 28, 2026 15:36:03 IST

Chirag Paswan Resign Statement: छोड़ दूंगा मंत्री पद…चिराग पासवान ने भरी महफिल में कह दी ये बात; फिर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

Chirag Paswan Minister Resign Statement: चिराग पासवान ने कहा कि संविधान और आरक्षण से खिलवाड़…

Last Updated: September 28, 2026 15:32:55 IST