Jaipur murder case: जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी राहुल झा को पुलिस ने रिंगस से हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद वह खाटूश्यामजी पहुंचा और होटल में रुका. पैसे खत्म होने पर उसने अंगूठी बेचने की कोशिश की, लेकिन होटल संचालक ने उसे लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद रिंगस पहुंचने पर पुलिस को उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कर्ज में डूबे होने की बात कही है, लेकिन हत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर पाया है.
महाराजगंज कोर्ट में महिला से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Jaipur murder case: जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी राहुल झा को पुलिस ने रिंगस से हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी जयपुर से निकलकर खाटूश्यामजी पहुंचा था. वहां दर्शन करने के बाद वह एक होटल में रुका, लेकिन पैसे खत्म होने पर उसने अपनी अंगूठी बेचकर रकम जुटाने की कोशिश की. होटल संचालक ने अंगूठी लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद राहुल रिंगस पहुंचा, जहां उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खाटूश्यामजी पहुंचने के बाद राहुल एक होटल में रुका था. होटल में रहने और दूसरे खर्चों के बाद उसके पास पैसे खत्म हो गए. इसके बाद उसने होटल संचालक से अंगूठी के बदले पैसे मांगे. आरोप है कि होटल संचालक ने अंगूठी लेने से साफ इनकार कर दिया. यहां तक कि अंगूठी के बदले 500 रुपये देने की बात भी स्वीकार नहीं की गई. इसके बाद राहुल होटल से निकल गया और रिंगस की तरफ चला गया.
राहुल के रिंगस पहुंचने के दौरान ही पुलिस को उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी मिली. सीएसटी को सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई की और राहुल झा को रिंगस से हिरासत में ले लिया. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि जयपुर से निकलने के बाद वह किन किन जगहों पर गया और किस तरह वहां तक पहुंचा.
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में राहुल ने खुद के कर्ज में डूबे होने की बात कही है. हालांकि, वह पत्नी और तीन बेटियों की हत्या जैसा कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है. पूछताछ के दौरान उसके बयान, ‘कैसे हुआ मुझे नहीं पता’, ने जांच को और पेचीदा कर दिया है. पुलिस अब उसके बयानों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता है.
पुलिस के मुताबिक, राहुल पर अपनी पत्नी गीता झा और तीन बेटियों नंदिनी (23), राधिका (18) और गौरी (14) की हत्या का आरोप है. वारदात गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के के बीच हुई, जब चारों घर में सो रही थीं. आरोप है कि राहुल ने पत्थर से उनके सिर और चेहरे पर वार किए. गीता का शव पहली मंजिल के एक कमरे में मिला, जबकि तीनों बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर के दो कमरों से बरामद हुए. पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद किया है.
इस मामले में पुलिस के लिए एक अहम बात यह भी है कि हत्या के बाद राहुल ने कथित तौर पर सामान्य दिनचर्या निभाई. शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसने दूध लिया और अपने पिता लक्ष्मीनाथ के लिए चाय बनाकर उन्हें पिलाई. इसके बाद वह घर से फरार हो गया. करीब 10 बजे पुलिस को घर में चार लोगों की हत्या की सूचना मिली. पुलिस के मुताबिक, राहुल शेयर ट्रेडिंग करता था और कुछ दिन पहले ही गुजरात से लौटा था. घटना से तीन दिन पहले उसने पड़ोस की एक महिला से 25 हजार रुपये उधार भी लिए थे.
राहुल की हिरासत की कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर की गई. स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश की निगरानी और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान टीम वेस्ट का भी सहयोग रहा. अब पुलिस राहुल से हत्या के कारण, वारदात के बाद उसकी गतिविधियों और फरारी के दौरान उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…