Live
Search
Home > क्राइम > झारखंड में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों ने कारोबारियों के घर को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

झारखंड में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों ने कारोबारियों के घर को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

झारखंड फायरिंग घटना: रात करीब 8:45 बजे चार अपराधियों ने दो कोयला व्यापारियों के घरों को निशाना बनाया और करीब 35 से 40 राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद इलाके में दहशत का महौल हैं.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-12 17:17:06

Mobile Ads 1x1
Jharkhand Firing Incident: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा पतरातू इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब नकाबपोश अपराधियों ने AK-47 समेत अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने दो कोयला व्यापारियों के घरों को निशाना बनाया. फायरिंग इतनी तेज थी कि गोलियां घरों की दीवारों को चीरती हुई निकल गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गई. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8:45 बजे चार अपराधियों ने दो कोयला व्यापारियों के घरों को निशाना बनाया और करीब 35 से 40 राउंड फायरिंग की. फायरिंग इतनी तेज थी कि गोलियां घरों की दीवारों को चीरती हुई निकल गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया, जिससे गली से लेकर कॉलोनी और आसपास की बस्तियों में दहशत का माहौल बन गया.

गजानन प्रसाद और नितेश कुमार साहू के घरों को निशाना बनाया

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने गजानन प्रसाद और नितेश कुमार साहू के घरों को निशाना बनाया। घटना के बाद पूरे कोयला इलाके में डर का माहौल है. सूचना मिलने पर भुरकुंडा और पतरातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. कई खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस ने मामले में सर्च ऑपरेशन चलाया

शुरुआती तौर पर, रंगदारी या आपसी रंजिश का शक है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक ऑफिशियली मकसद कन्फर्म नहीं किया है. इलाके में और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है, और सर्च ऑपरेशन चल रहा है. पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. इलाके के लोग डरे हुए हैं, और सिक्योरिटी की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं.

MORE NEWS

Home > क्राइम > झारखंड में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों ने कारोबारियों के घर को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-12 17:17:06

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS