Live
Search
Home > क्राइम > मौत की कार दौड़ती रही… खिड़की से लटका युवक मांगता रहा जान की भीख; फिर फेंककर हुआ फरार

मौत की कार दौड़ती रही… खिड़की से लटका युवक मांगता रहा जान की भीख; फिर फेंककर हुआ फरार

झारखंड न्यूज: झारखंड के साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने नमाज पढ़कर आ रहे मोहम्मद साहिन अमन की पैर पर चढ़ा दिया. फिर बहस करने पर कई किलोमीटर तक घसीटता रहा.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 4, 2026 13:25:59 IST

Mobile Ads 1x1

झारखंड न्यूज: झारखंड के साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार नहीं रुकी. कार में मौजूद युवक ने पीड़ित का हाथ पकड़ लिया और करीब एक घंटे तक घसीटता रहा. पीड़ित इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा. लेकिन फिर भी आरोपी ने कार नहीं रोकी. सड़क पर ‘मौत की कार’ दौड़ रही थी और युवक जिंदगी की भीख मांग रहा था.

जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद कुछ राहगीर ने हिम्मत दिखाई और कार का कई किलोमीटर तक पीछा किया.लवह लगातार शोर मचाता रहा ताकि कार रुके और युवक की जान बच सके. इस दौरान सड़क पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल

कुछ दूर जाने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इसके बाद घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. कार और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस बारे में पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

निकाह के दबाव में खौफनाक साजिश, कुएं में मिली लाश का खुला राज़, जीजा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया सनसनीखेज कांड

पुलिस की जांच जारी

पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. यह जानबूझकर किया गया या अंजाने में दुर्घटना हो गई. हालांकि जिस तरह से युवक कार की खिड़की पर काफी लंबे समय तक लटका रहा, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये कार चालक द्वारा जानबूझकर किया गया है. हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के पूरा होने के बाद ही होगी. हालांकि, इस हादसे के सामने आने के बाद लोगों में दहशत फैल गया है.

युवक की हालत कैसी है?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया. युवक के हाथ, सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वह फिलहाल बेहोश है. घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर थाने में FIR दर्ज कराई.

पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा

जांच में पता चला कि जिस कार की बात हो रही है, वह 5 अक्टूबर 2025 को लोन पर खरीदी गई थी और पंकज कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है।. गाड़ी रांची की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल युवक के साथी मोहम्मद अमन ने आरोप लगाया कि कार सवार नशे में थे और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे. पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

3 बकरियां और एक लाश, गांव में खूनी संघर्ष के बाद छाया सन्नाटा; जिंदगी-मौत के बीच झूल रहे एक ही परिवार के 2 लोग

MORE NEWS