Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रोड़ी-बजरी मिलाने वाली मशीन का हिस्सा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे मशीन में करंट फैल गया. हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई और पांच लोग झुलस गए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों के उपचार, प्रभावित परिवारों को सहायता और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं.
सड़क बना रहे मजदूरों पर टूटा बिजली का कहर,
Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में आठ मजदूरों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग झुलस गए. हादसा सोमवार सुबह उदयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव में हुआ. यहां सड़क बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही रोड़ी-बजरी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
पुलिस के मुताबिक, छापोली गांव में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था. सोमवार सुबह मजदूर काम में जुटे थे. इसी दौरान रोड़ी-बजरी मिलाने वाली मशीन का हाइड्रोलिक जैक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया. बिजली का तार छूते ही मशीन में करंट फैल गया और आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल के अनुसार, हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए. घायलों को उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं.
एक साथ आठ मजदूरों की मौत की खबर से छापोली गांव और आसपास के इलाके में शोक फैल गया. हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. नाराज ग्रामीणों ने मौके पर धरना शुरू कर दिया. उनका विरोध सड़क निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी है. घटनास्थल पर विधायक भगवानाराम सैनी और डीएसपी सुगन सिंह भी पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. हादसे के बाद निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं में हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने घटना की जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन…
Tanzania Viral Video: तंजानिया के एक वायरल वीडियो को लेकर जयपुर की बताई जा रही…
माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, लोकसभा…
माताजी के सेवा, संवेदना, धैर्य और समर्पण को जीवन में उतारने का आह्वान; नशा मुक्ति,…
Kal Ka Love Rashifal 03 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, मंगलवार (03 नवंबर,…
Gwalior mobile blast: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर के चौहान प्याऊ स्थित दृष्टि क्लिनिक…