<
Categories: क्राइम

Mami-Bhanja Ilicit Affair: भांजे संग दिल लगा बैठी थी मामी, दो साल तक चोरी-छिपे मिलते रहे; अवैध संबंध में बाधा बना मामा फिर…

Mami-Bhanja Ilicit Affair: महाराजपुर में मामी-भांजे के प्रेम प्रसंग का खौफनाक खुलासा हुआ. मामा को रास्ते से हटाने तमंचा लेकर पहुंचे भांजे को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

Mami-Bhanja Ilicit Affair: उत्तर प्रदेश के महाराजपुर के सरसौल में मामी-भांजे के दो साल पुराने प्रेम प्रसंग ने ऐसा मोड़ लिया, कि एक युवक अपने ही सगे मामा की हत्या की साजिश रच बैठ. आरोप है कि मामी से रिश्ते की जानकारी मामा को होने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इसके बाद भांजा तमंचा लेकर रात रात में मामा के घर पहुंचा, लेकिन मौका नहीं मिला. इसी दौरान पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और वह हत्या को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया. 

मामा को रास्ते से हटाने की योजना

पुलिस के अनुसार, फतेहपुर के बिंदकी निवासी 22 साल के युवका का महाराजपुर के सरसौर निवासी अपनी 25 साल की मामी से करीब दो साल के प्रेम संबंध था. कुछ दिन पहले मामा ने दोनों को फोन पर बातचीत करते हुए सुन लिया था. इसके बाद घर में विवाद हुआ. आरोप है कि मामा ने गुस्से में पत्नी और उसके प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी थी. मामी ने ये बात अपने भांजे को बताई, जिसके बाद भांजे ने मामा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली. 

तमंचा लेकर पहुंचा मामा

हत्या की योजना के तहत युवक ने तमंचा और कारतूस जुटाए. शुक्रवार देर रात वह बाइक से मामा के घर पहुंचा. हालांकि, वहां परिस्थियां उसके पक्ष में नहीं थीं. इसके बाद वह हाईवे किनारे आकर मौका मिलने का इंतजार करने लगा. उसका कथित इरादा था कि मौका मिलते ही मामा की हत्या कर वहां से फरार हो जाएगा. 

ये भी पढें: जेल जाएंगे शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉफ? विमल का विज्ञापन कर फंसे बॉलीवुड के स्टार; FDA ने भेजा नोटिस

पुलिस ने खोला राज़

इसी दौरान सरसौल चौकी इंचार्ज राजमोहन मिश्रा रात में गश्त कर रहे थे. संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगा. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से 312 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए. शुरुआत में युवक पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन पूछताछ में कथित तौर पर उसने मामी से दो साल पुराने संबंध और मामा की हत्या की योजना की बात स्वीकार कर ली. पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 

ये भी पढें: ‘मां से पूछो पिताजी कहां…’, बीजेपी चीफ ने थलपति विजय के परिवार को लेकर ऐसा क्या कहा? तमिलनाडु में मचा बवाल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST

दिसंबर में शनि देव बदलेंगे चाल, 6 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, नौकरी से लेकर पैसों तक दिखेगा असर!

Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…

Last Updated: October 16, 2026 21:20:43 IST