Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था. इसी दौरान उसकी पत्नी और छोटे भाई शिवकुमार के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. जेल से बाहर आने के बाद अनिल को इसकी जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया.
गौतमबुद्ध नगर में अवैध संबंध की वजह से हत्या
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने अपने बड़े भाई की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी. वारदात सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव की है. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
सेक्टर-39 थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल के मुताबिक, हाजीपुर गांव निवासी अनिल उर्फ टेंडी (23) पर उसके छोटे भाई शिवकुमार ने बीती रात पत्थर से हमला कर दिया था. हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मृतक के एक अन्य भाई रामकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या की वजह अनिल की पत्नी और शिवकुमार के बीच कथित अवैध संबंध थे.
पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था. इसी दौरान उसकी पत्नी और छोटे भाई शिवकुमार के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं. जेल से बाहर आने के बाद अनिल को इसकी जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर शिवकुमार ने अनिल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अनिल का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ एटीएम तोड़ने और अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे. वह कई बार जेल भी जा चुका था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…
NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…
नई दिल्ली, 2 नवंबर: सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प…
Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दिवाली का नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने…