<
Categories: क्राइम

महंगे शौक और रीलबाजी की लत ने पहुंचाया जेल! गोरखपुर गोलीकांड में फंसी अंशिका; जानिए उस लड़की के बारे में सब कुछ

Gorakhpur Girl Anshika: गोरखपुर में एक जन्मदिन की पार्टी में तब बवाल मच गया, जब एक युवती ने वहां गोली चला दी. इस खबर के बाद से हर कोई उस लड़की जानना चाह रहा है. जानिए उस युवती और पूरे मामले के बारे में.

Gorakhpur Firing Incident: गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे जन्मदिन की पार्टी हो रही थी. उसी दौरान कुछ विवाद हुआ, जिसमें एक युवती ने गोली चला दी.इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिर कौन है वो युवती और पूरी वारदात. 

क्या है पूरा मामला?

बीते मंगलवार यानी कि 20 जनवरी को अंशिका नाम की लड़की का जन्मदिन था. वह अपने दोस्तों के साथ कार से मॉडल शॉप के पास गई थी. वहां वह अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी. उसी दौरान उसका एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मैनेजर से झगड़ा हो गया. आरोप है कि अंशिका ने पिस्तौल निकालकर मैनेजर को डराने की कोशिश की. इसी हाथापाई में मैनेजर के दोस्त को पेट में गोली लग गई. उसे गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है.

कौन है अंशिका?

अंशिका मूल रूप से हरपुरबुढाट की रहने वाली है. वह सिंघारिया में किराए के कमरे में रहती है. उसके शौक बड़े खर्चीले हैं और उसे दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की आदत है. इसी कारण उसके परिवार ने उससे दूरी बना ली है. महंगे कपड़े पहनना, नए मोबाइल फोन बदलना और दोस्तों के साथ समय बिताना अंशिका की आदत है. अंशिका का इंस्टाग्राम पर अंकिता सिंह नाम से प्रोफाइल है, जिसमें 7 हजार 500 फॉलोवर हैं, जिसमें उसने करीब 700 वीडियो भी शेयर किए हुए हैं.

हॉस्पिटल मैनेजर ने लगाया आरोप

द्विवेदी चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के मैनेजर विशाल मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है. उनके आरोप के अनुसार, अंशिका और उसके साथी बंटी वर्मा ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर पहले 12,000 रुपये और फिर 50,000 रुपये की मांग की. उन्होंने यह भी धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वे उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा देंगे. अंशिका का नाम पहले भी वाहन चोरी और फर्जी नंबर प्लेट के मामलों में सामने आ चुका है. 

पुलिस कर रही जांच

जांच में यह भी पता चला है कि उस पर दिल्ली से किराए पर ली गई कार को वापस न करने और उस पर अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगाकर उसका इस्तेमाल करने का आरोप है. पुलिस अब मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स, वित्तीय लेनदेन और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि आगे की कार्रवाई जनता की शिकायतों और डिजिटल सबूतों पर निर्भर करेगी.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

Lowest Total IPL: 49, 59 रन… जब ताश के पत्तों की तरह बिखड़ी टीम, 15000 करोड़ वाली फ्रेंचाईजी भी लिस्ट में

Lowest Score in IPL: आईपीएल इतिहास में कई ऐसे मुकाबले रहे हैं जहां टीमें बेहद…

Last Updated: March 25, 2026 14:34:37 IST

RCB Chairman: कभी राजस्थान ने स्क्वॉड से बाहर किया, आज बन बैठा विराट कोहली का मालिक, पूरी टीम ही खरीद ली

RCB New Chairman: बिरला ग्रुप समेत अन्य बड़े ग्रुप्स ने मिलकर आरसीबी की टीम को…

Last Updated: March 25, 2026 14:35:49 IST

Tata Sierra Petrol Or Diesel: Tata Sierra खरीदने वाले अलर्ट! माइलेज का RTI से खुलासा, जबरदस्त डिमांड?

Tata Sierra Petrol Or Diesel: टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में नई Sierra SUV लॉन्च…

Last Updated: March 25, 2026 13:44:16 IST

MP News: गैस सिलेंडर लेने लाइन में थे लगे लोग, अचानक मधुमक्खियों ने बोल दिया धावा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में दर्जनों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन…

Last Updated: March 25, 2026 13:41:09 IST

ग्रीन पार्क के हरीश राणा की ‘अमर’ दास्तान, 13 साल बिस्तर पर रहने के बाद भी जाते-जाते दान कर संवार गए 3 ज़िंदगियां!

दिल्ली के ग्रीन पार्क निवासी हरीश राणा का बुधवार को भावपूर्ण अंतिम संस्कार किया गया,…

Last Updated: March 25, 2026 14:26:37 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: एमपी बोर्ड MPBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, यहां से करें चेक

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…

Last Updated: March 25, 2026 13:28:57 IST