Maharashtra Mayor Election: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव हो गए हैं और अब मेयर का चुनाव होना है. ऐसे में आज लॉटरी के माध्यम से ये तय किया गया कि किस निगमों को कौन सा कोटा मिला? आइए विस्तार से जानते हैं.
BMC Mayor Election
BMC Mayor Election: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में मेयर चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. BMC मेयर पद के लिए आरक्षण लॉटरी सिस्टम से तय किया गया, जिसके चलते यह पद एक महिला के लिए आरक्षित हो गया. जिसके बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने इसका कड़ा विरोध किया है और लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.
इसको लेकर शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे का कहना है कि जब OBC आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाला गया तो मुंबई को इससे बाहर क्यों रखा गया?
इस पूरे आरक्षण सिस्टम को लेकर शिवसेना-यूबीटी का कहना है कि चूंकि पिछले दो कार्यकाल से BMC मेयर का पद ओपन कैटेगरी में था, इसलिए इस बार इसे OBC उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए था. उद्धव ठाकरे गुट की नेता और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है और सवाल उठाए हैं. इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री मिसाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वह इस आपत्ति पर ध्यान दे रहे हैं.
लॉटरी सिस्टम के तहत पुणे, धुले, मुंबई (BMC), नांदेड़, नवी मुंबई, मालेगांव, मीरा-भयंदर, नासिक और नागपुर में मेयर की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. लातूर, जालना और ठाणे के नगर निगम अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिसमें लातूर और जालना SC महिलाओं के लिए और ठाणे SC (ओपन) के लिए आरक्षित है.
कुल आठ नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं. इनमें से अकोला, चंद्रपुर, अहिल्यानगर और जलगांव OBC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि पनवेल, इचलकरंजी, कोल्हापुर और उल्हासनगर OBC (ओपन) के लिए आरक्षित हैं.
कुल 29 नगर महापालिकाओं में से 16 पद आरक्षित किए गए हैं. इनमें 1 अनुसूचित जनजाति (ST), 3 अनुसूचित जाति (SC) (जिनमें 2 महिला), 8 ओबीसी (जिनमें 4 महिला) शामिल हैं. वहीं 17 नगर महापालिकाएं ओपन कैटेगरी में हैं, जिनमें 9 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
आरक्षण तय होने के बाद अब सभी नगर महापालिकाओं में मेयर का चुनाव निगम सदन में पार्षदों के मतदान के जरिए होगा. इसके लिए अलग-अलग शहरों में नवनिर्वाचित पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई जाएगी. हालांकि, उससे पहले लॉटरी सिस्टम से तय हुए आरक्षण को लेकर राजनीतिक घमासान और तेज होता नजर आ रहा है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…